Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 8:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»PM मोदी ब्रिटेन यात्रा के बाद मालदीव पहुंचे, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
    देश

    PM मोदी ब्रिटेन यात्रा के बाद मालदीव पहुंचे, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

    Sneha KumariBy Sneha KumariJuly 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : PM नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के तहत ब्रिटेन दौरा खत्म करने के बाद मालदीव रवाना हो गए। वे राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर 25 और 26 जुलाई को मालदीव की राजकीय यात्रा पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह मालदीव की उनकी तीसरी यात्रा है।

    भारत और मालदीव इस साल अपने राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा राष्ट्रपति मुइज्जू के कार्यकाल में किसी भी विदेशी नेता की पहली आधिकारिक यात्रा है।

    इससे पहले, प्रधानमंत्री ने 23-24 जुलाई को ब्रिटेन का दौरा किया। वहां उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से चेकर्स में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा, शिक्षा और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

    भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इस समझौते से 99% भारतीय निर्यात पर शुल्क में छूट मिलेगी और हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

    ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियों पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मानदंडों को खारिज करते हुए ब्रिटिश सरकार का समर्थन करने पर धन्यवाद भी दिया। प्रधानमंत्री मोदी और कीर स्टार्मर ने वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की प्रतिबद्धता जताई।

    Also Read : रांची सहित कई जिलों में अगले पांच दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी 

     

    CETA आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई कीर स्टार्मर खालिस्तान समर्थक द्विपक्षीय व्यापार नरेंद्र मोदी ब्रिटेन दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन यात्रा भारत ब्रिटेन व्यापार समझौता भारत ब्रिटेन समझौता भारत मालदीव राजनयिक संबंध भारत-ब्रिटेन संबंध भारत-मालदीव संबंध भारतीय उच्चायोग हमला मालदीव राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू मालदीव स्वतंत्रता दिवस मोदी की विदेश यात्रा मोदी कीर स्टार्मर बैठक मोदी मालदीव यात्रा व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची सहित कई जिलों में अगले पांच दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
    Next Article सड़क हादसे में डायल 112 के ASI इंद्रदेव यादव जख्मी, हायर सेंटर रेफर

    Related Posts

    देश

    तेज रफ्तार SUV ने ली 4 जानें, कई घायल, ड्राइवर की पहचान में जुटी पुलिस

    July 25, 2025
    देश

    आयुष्मान कार्ड से साल में कितनी बार मिल सकता है मुफ्त इलाज…आईये जानते हैं

    July 25, 2025
    दिल्ली की खबरें

    केंद्र सरकार ने 40 ऐप्स और वेबसाइट्स पर लगाया प्रतिबंध… जानें क्यों

    July 25, 2025
    Latest Posts

    गिरिडीह में पत्थर माफियाओं का आतंक, पहाड़ों पर कब्जा, आदिवासियों में दहशत

    July 26, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 26 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 26, 2025

    झारखंड में कई जिलों के रजिस्ट्रार का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

    July 25, 2025

    250 किलो जावा महुआ नष्ट, अवैध शराब भट्ठियां हुई ध्वस्त…

    July 25, 2025

    3.26 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कई सामान भी जब्त…

    July 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.