Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2026 ♦ 10:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात : सीएम हेमंत सोरेन
    झारखंड

    सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात : सीएम हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लम्बे समय बाद चतुर्थ सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के आयोजन की मेजबानी का अवसर झारखंड प्रदेश को मिला है, यह हमारे राज्य के लिए गर्व और सम्मान की बात है। इस आयोजन में दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों (भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल एवं श्रीलंका) के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन से राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठित होगा।

     

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का गौरवः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि खेल के प्रति झारखंड प्रदेश के नौजवानों में उत्साह और समर्पण देखने को मिलता है। विभिन्न खेल जैसे क्रिकेट, हॉकी, तीरंदाजी सहित कई अन्य खेलों में यहां के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी लोग यहां चतुर्थ सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुए हैं। झारखंड के नौजवान एथलेटिक्स के क्षेत्र में भी काफी रुचि रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप में देश के सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिले इसके लिए हमें स्टेडियम में उपस्थित होकर उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चैंपियनशिप में भी हमारे खिलाड़ियों पर हमें पूरा विश्वास है कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से झारखंड और देश का गौरव बढ़ाएंगे।

    राज्य में खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन होता रहेगाः मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल एवं श्रीलंका के खिलाड़ियों का झारखंड राज्य हार्दिक अभिनंदन करता है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के अवसर पर आज इन सभी खिलाड़ियों का यहां के कलाकारों ने झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति एवं लोक नृत्य के साथ स्वागत और अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के खेलों का आयोजन होता रहे इसके लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। आज उत्साह भरे माहौल में खिलाड़ियों को हमारे राज्य के नौजवान स्टेडियम में उपस्थित होकर उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों तथा एथलेटिक्स फेडरेशन के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एथलेटिक्स फेडरेशन एवं राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय से ही इस चैंपियनशिप का भव्य आयोजन हो रहा है।

    खेल के समग्र विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं का होगा बेहतर उपयोगः मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के समग्र विकास के लिए राज्य में बेहतर आधारभूत संरचना स्थापित है, इन आधारभूत संरचनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहेंगी इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी।

    इस अवसर पर खेल विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, स्वास्थ्य विभाग के मंत्री इरफान अंसारी, कृषि विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद राज्यसभा महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक श्वेता सिंह, विधायक सुरेश बैठा, प्रेसिडेंट सैफ डॉ० ललित भनोट, पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष बहादुर सिंह सागू, पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कृष्णा पूनिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

    उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। झारखंड की लोक संस्कृति और परंपरा को दर्शाते हुए स्थानीय कलाकारों ने नृत्य, ढोल-नगाड़े और पारंपरिक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों के प्रदर्शन ने पूरे माहौल को झारखंडी रंग में रंग दिया। मंच पर झारखंड की विविधता और ऊर्जा की झलक साफ दिखाई दी।

     

    News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछठ पूजा में शामिल होने गए थे गृह स्वामी, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ
    Next Article पिता के दशकर्म के दिन युवक पर चली गोली, इलाके में दहशत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026
    जमशेदपुर

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026
    Latest Posts

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    May 11, 2026

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.