Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सोमनाथ मंदिर पर फहराता ध्वज भारत की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक : पीएम मोदी
    देश

    सोमनाथ मंदिर पर फहराता ध्वज भारत की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक : पीएम मोदी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2026Updated:January 11, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत निकाली गई शौर्य यात्रा में भाग लिया। इस यात्रा में 108 घोड़ों के साथ एक प्रतीकात्मक जुलूस निकाला गया, जो शौर्य, साहस और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे।

    शौर्य यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने वीर हमीरजी गोहिल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वीर हमीरजी गोहिल ने वर्ष 1299 ईस्वी में जफर खान के हमले के दौरान सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। शौर्य यात्रा के बाद पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। यात्रा मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पीएम मोदी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन पर खड़े होकर करीब एक किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान लोगों का अभिवादन करते नजर आए।

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह गर्व का क्षण है और पूरे देश के लिए गौरव का समय है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की आस्था, साहस और सभ्यतागत आत्म-सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने याद दिलाया कि करीब एक हजार साल पहले महमूद गजनी ने सोमनाथ मंदिर पर हमला किया था, लेकिन हर बार मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ।

    पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ का इतिहास विनाश का नहीं, बल्कि पुनर्निर्माण और विजय का इतिहास है। उन्होंने कहा कि आज भी सोमनाथ मंदिर पर फहराता ध्वज भारत की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक है। पीएम ने यह भी कहा कि वर्ष 2026 में आधुनिक सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह अवसर आने वाली पीढ़ियों को देश की सांस्कृतिक चेतना और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा।

    Also Read : यूपीएससी परीक्षा केंद्र पर अब चेहरे से होगी उम्मीदवारों की पहचान

    Bhupendra Patel cultural heritage Gir Somnath Gujarat news Harsh Sanghavi India's faith PM Narendra Modi Shaurya Yatra Somnath Somnath Swabhiman Parv Somnath Temple Tribute to heroes Veer Hamirji Gohil worship गिर सोमनाथ गुजरात समाचार पीएम नरेंद्र मोदी पूजा अर्चना भारत की आस्था भूपेंद्र पटेल वीर हमीरजी गोहिल वीरों को श्रद्धांजलि शौर्य यात्रा सांस्कृतिक विरासत सोमनाथ सोमनाथ मंदिर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हर्ष सांघवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूपीएससी परीक्षा केंद्र पर अब चेहरे से होगी उम्मीदवारों की पहचान
    Next Article 14 जनवरी को मनाया जाता है मकर संक्रांति, जानिए क्यों है यह त्योहार खास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिका : मंदिर पर गोली चलाने की थी योजना, भारत सरकार ने लिया संज्ञान

    October 15, 2026
    आदिवासी

    दिल्ली के लाल किला मैदान में रामलीला के मंच पर दिखे केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, निषादराज गुह की निभाई भूमिका

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्म परिवर्तन के बाद पुराने सामाजिक दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा पिछड़ा वर्ग आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : NIT राउरकेला के शोधकर्ताओं ने कटहल के छिलके से बनाया फ्लोराइड हटाने वाला पदार्थ, लैब में 90 प्रतिशत तक सफल

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR को सही ठहराने वाले अपने फैसले पर सुप्रीम कोर्ट फिर विचार करे : अभय ओक

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इमरान खान को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश

    October 15, 2026
    Latest Posts

    जमशेदपुर में कल्लू घोष की हत्या के दोषियों को राहत नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने चार भाइयों की उम्रकैद बरकरार रखी

    October 15, 2026

    अमेरिका : मंदिर पर गोली चलाने की थी योजना, भारत सरकार ने लिया संज्ञान

    October 15, 2026

    दिल्ली के लाल किला मैदान में रामलीला के मंच पर दिखे केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, निषादराज गुह की निभाई भूमिका

    October 15, 2026

    बयान से पलट तो गए महामहिम, लेकिन ओडिशा जाने से पहले माहौल क्या है?

    October 15, 2026

    धर्म परिवर्तन के बाद पुराने सामाजिक दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा पिछड़ा वर्ग आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.