Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»शतरंज ओलंपियाड 2022 के 44वें सीजन का आगाज, PM मोदी ने किया उद्धाटन
    खेल-सिनेमा

    शतरंज ओलंपियाड 2022 के 44वें सीजन का आगाज, PM मोदी ने किया उद्धाटन

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की शाम को चेन्नई के जेएलएन इंडोर स्टेडियम में वे 44वें शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री 28-29 जुलाई को गुजरात और तमिलनाडु का दौरे पर हैं. चेन्नई के जेएलएन इंडोर स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड का भव्य उद्घाटन रविवार को हुआ.

    पीएम मोदी ने ही 19 जून, 2022 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय स्टेडियम में पहली बार शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले का भी शुभारंभ किया था. मशाल ने 40 दिनों की अवधि में देश के 75 प्रतिष्ठित स्थानों की यात्रा की, जो करीब 20,000 किमी होती है. FIDE के स्विटजरलैंड स्थित हेड क्वॉर्टर जाने से पहले महाबलीपुरम में इसका समापन होगा. बता दें, 44वां शतरंज ओलंपियाड 28 जुलाई से 9 अगस्त 2022 तक चेन्नई में आयोजित किया जा रहा है.

    साल 1927 से आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार भारत में और 30 साल बाद एशिया में की जा रही है. 187 देशों के भाग लेने के साथ यह किसी भी शतरंज ओलंपियाड में सबसे बड़ी भागीदारी होगी. भारत इस प्रतियोगिता में अपनी अब तक की सबसे बड़ी टीम भी उतार रहा है. इसमें 6 टीमों के 30 खिलाड़ी शामिल हैं.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग के जरिए जब जवाहरलाल नेहरू की ओर बढ़ रहे थे, तब रास्ते में संगीतकारों और ताल वादकों के प्रदर्शन के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. समर्थकों ने पीएम की कार पर फूल बरसाए. मोदी ने शतरंज की बिसात की डिजाइन वाली बॉर्डर वाला पटका पहन रखा था. स्टेडियम के मंच को शतरंज के खेल में इस्तेमाल होने वाले किंग, क्वीन, रूक, बिशप, नाइट और पॉन्स की बड़ी आकृतियों से सजाया गया.

    उद्घाटन समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में सैंड आर्टिस्ट (रेत शिल्पकार) सरवम पटेल ने प्राचीन मामल्लापुरम बंदरगाह मंदिर, शतरंज के खेल और मेजबान देश भारत से जुड़ी कलाकृति बनाकर अपने कौशल से लोगों का दिल जीत लिया. पीएम मोदी के अलावा उद्धाटन समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल एन रवि, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और थलाइवा रजनीकांत मौजूद रहे.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : शुक्रवार से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू
    Next Article 29 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.