Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 1:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»292 करोड़ की लागत से बनी सीएचपी का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 7.5 मिलियन टन प्रति वर्ष है लोडिंग क्षमता
    झारखंड

    292 करोड़ की लागत से बनी सीएचपी का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 7.5 मिलियन टन प्रति वर्ष है लोडिंग क्षमता

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को धनबाद के सिंदरी में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में देश को 35,700 करोड़ की लागत वाली उर्वरक, रेल, बिजली, कोयला क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन व शिलान्यास किया. वहीं इसमें सीसीएल बरकासयाल क्षेत्र की बिरसा परियोजना अंतर्गत नोर्थ उरीमारी साइलो सीएचपी भी शामिल रहा. जिसका उद्घाटन सिंदरी से ऑनलाइन किया गया. वहीं उरीमारी के बिरसा परियोजना में बने सीएचपी (कोल हैंडलिंग प्लांट) की लागत 292 करोड़ है. वहीं इसकी क्षमता 7.5 मिलियन टन प्रति इयर है. इधर उद्घाटन को लेकर बिरसा परियोजना के नए साइलो सीएचपी के समीप भव्य समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल सीएमडी बी वीरा रेड्डी एवं विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर (टेक्निकल) बी साइराम रहे. वहीं आए हुए अतिथियों का स्वागत महाप्रबंधक अजय सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया.

    धूल व प्रदुषण से राहत मिलेगी

    अतिथियों के स्वागत में शांति निकेतन विद्यालय उरीमारी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. वहीं कार्यक्रम के बीच में सभी अतिथियों द्वारा शिलापट्ट का अनावरण किया गया. इस दौरान सीसीएल सीएमडी बी वीरा रेड्डी ने कहा कि साइलो सीएचपी के शुरू होने से बहुत सारी सुविधाएं मिलेंगी. लोगों को सड़क पर चलने वाले गाड़ियों से उड़ने वाले धूल व प्रदुषण से राहत मिलेगी. कोयला निकासी प्रक्रियाओं में दक्षता और स्थिरता के एक नए युग कि शुरुआत होगी और परिवहन समय और डिस्पैच लागत दोनों कम होगी. जिससे समग्र उत्पादन और मुनाफे में वृद्धि होगी.

    ये रहे मौजूद

    इस मौके पर सीसीएल बरकासयाल महाप्रबंधक अजय सिंह, बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी शिवा दास, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, सयाल डी परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार पाठक, हेंदेगिर परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा,एसओ इएंड एम अमरेन्द्र कुमार,एस ओसी आर प्रधान, जयंत कुमार,एन के सिंह, सिकंदर कुमार सहित ट्रेड यूनियन से एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार, बिन्धाचल बेदिया, संजीव बेदिया, सोनाराम मांझी,शशी भूषण सिंह,दशई मांझी, नरेश मंडल, सत्यनारायण रेड्डी, श्रीकांत गुप्ता,बच्चन पांडेय, रामनरेश सिंह, शंभू प्रसाद सिंह, देवेन्द्र सिंह, संजय करमाली,सुरज बेसरा, दिनेश करमाली, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, कानू मरांडी, अशोक शर्मा, दशरथ कुर्मी, महादेव बेसरा, डा जीआर भगत,हरिनाथ महतो, उरीमारी पंचायत मुखिया कमला देवी,पंसस बभनी देवी, गीता देवी,  संजय मिश्रा, संजय यादव, महादेव मांझी, कार्तिक मांझी, बिनोद मिश्रा,चमन मुंडा, सीताराम किस्कू, विश्वनाथ मांझी, गणेश गंझू, राजेन्द्र गंझू, बासदेव साव, भवानी शंकर प्रसाद, कौलेश्वर मांझी, देवकांत शर्मा, जगतार सिंह,मोहन सोरेन, प्रदिप रजवार, राजेश सिंह, सतीश मोहन मिश्रा आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: पांच पुलिसकर्मियों की शहादत में शामिल माओवादी गिरफ्तार, 50 हजार का था इनामी

    आज की खबर उद्घाटन उरीमारी उर्वरक ऑनलाइन उद्घाटन करंट न्यूज कोयला जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिजली बिरसा परियोजना मुख्य समाचार रामगढ़ रेल लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सीएचपी सीसीएल बरकासयाल सीसीएल सीएमडी बी वीरा रेड्डी स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्पाद विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, नष्ट किया गया 3 हजार किलो फरमेंटेंड महुआ
    Next Article छापेमारी अभियान के दौरान अवैध बालू का स्टॉक व ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.