Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 6:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची-बनारस समेत 10 वंदे भारत ट्रेन का पीएम मोदी ने किया ऑनलाइन उद्घाटन, राज्यपाल ने कही ये बातें
    झारखंड

    रांची-बनारस समेत 10 वंदे भारत ट्रेन का पीएम मोदी ने किया ऑनलाइन उद्घाटन, राज्यपाल ने कही ये बातें

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (मंगलवार) सुबह 10 बजे रांची-बनारस समेत 10 वंदे भारत ट्रेनों का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इस अवसर पर रांची रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी मौजूद रहे. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बात की हमें बेहद खुशी हो रही है कि हमें एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल रही है. यह झारखंड के लिए भी बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व का पांचवा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है. हमें उम्मीद है ये जल्द ही यह तीसरे नंबर पर होगा. आज सभी जगहों पर कई ट्रेनों की सौगात मिल रही है. भारतीय रेलवे के कारण आज ट्रेनें समय पर आ रही हैं. पिछले कुछ वर्षों में माल गाड़ी की कनेक्टिविटी में भी जबरदस्त सुधार देखने को मिला है.

    राज्यपाल ने आगे कहा कि आज रांची के आसपास भी रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार हो रहा है. 350 करोड़ से भी अधिक की राशि आज रेलवे रांची में खर्च कर रहा है. मैं यकीन के साथ कहता हूं कि आने वाले समय में इसमें और भी सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा मैं यहां के बच्चों को भी बधाई देता हूं, जो आज देश के विकास के लिए चिंतित है. यही भारत का भविष्य है.

    राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने कही ये बातें

    मौके पर राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने कहा कि जो लोगों की सोच थी, सपना था, आज उसे पीएम मोदी पूरा करने जा रहे हैं. देश को विकास की जरूरत थी. लेकिन इस पर किसी ने चिंता नहीं की. लोगों को केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाने की चिंता थी. लेकिन पीएम मोदी ने देश की जरूरत को समझा. इसलिए रेलवे के क्षेत्र में विकास करने के लिए वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी.

    18 मार्च से नियमित चलेगी वंदे भारत

    बता दें कि यह ट्रेन रांची से सुबह 5.10 बजे खुलेगी और दोपहर 1.00 बजे बनारस पहुंचेगी. वहीं बनारस से ट्रेन शाम 4.05 बजे खुलेगी व रांची रात 11.55 बजे पहुंचेगी. रांची से बनारस का सफर 7 घंटे 50 मिनट का होगा. यह ट्रेन नियमित रूप से 18 मार्च से चलेगी. सप्ताह में एक दिन गुरुवार को ट्रेन का परिचालन नहीं होगा.

    इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में आज 9 नामों पर लगेगी मुहर

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Governor inauguration jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline PM modi ranchi Ranchi-Banaras Today's News Vande india train आज की खबर उद्घाटन करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पीएम मोदी मुख्य समाचार रांची रांची-बनारस राज्यपाल लेटेस्ट न्यूज वंदे भारत ट्रेन सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में आज 9 नामों पर लगेगी मुहर
    Next Article नामकुम में तीन दुकानों में लगी भीषण आग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025
    जमशेदपुर

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025
    जमशेदपुर

    जमीन के लफड़े में युवक का म’र्डर, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

    September 14, 2025
    Latest Posts

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025

    जमीन के लफड़े में युवक का म’र्डर, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

    September 14, 2025

    महेशपुर में 17 नई विकास योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास

    September 14, 2025

    टाटा मोटर्स गेट के पास युवक पर चापड़ से हमला, हालत नाजुक

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.