Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»देश»PM मोदी ने दिखाई ई-विटारा को हरी झंडी, भारत बना सुजुकी का ग्लोबल EV हब
    देश

    PM मोदी ने दिखाई ई-विटारा को हरी झंडी, भारत बना सुजुकी का ग्लोबल EV हब

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद के हंसलपुर में स्थित सुजुकी मोटर प्लांट से सुजुकी की पहली वैश्विक इलेक्ट्रिक कार ‘ई-विटारा’ को हरी झंडी दिखाई। यह भारत में बनी इलेक्ट्रिक गाड़ी अब यूरोप, जापान समेत 100 से ज्यादा देशों में निर्यात की जाएगी।

    इस कार्यक्रम में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। ई-विटारा का व्यावसायिक उत्पादन हंसलपुर प्लांट में आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है।

    मारुति सुजुकी ने इस मॉडल को पहली बार जनवरी 2025 में ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ में पेश किया था। भारत में कंपनी के चार प्लांट हैं, जिनकी सालाना उत्पादन क्षमता 26 लाख यूनिट है। बीते वित्त वर्ष में कंपनी ने 3.32 लाख वाहन विदेशों में भेजे और घरेलू बाजार में 19 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं।

    भारत में अब सुजुकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनता जा रहा है। इसके साथ ही टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड का उत्पादन भी शुरू हो गया है, जो कि तोशिबा, डेंसो और सुजुकी का संयुक्त उपक्रम है। अब 80% बैटरियों का निर्माण भारत में ही होगा, जिससे देश की स्वच्छ ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूती मिलेगी।

    इसके साथ ही पीएम मोदी ने रेलवे के क्षेत्र में करीब 1400 करोड़ रुपये की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं, जिसमें महेसाणा-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण भी शामिल है। यह परियोजनाएं खासतौर पर गुजरात के महेसाणा, पाटन, बनासकांठा, गांधीनगर और अहमदाबाद जिलों को फायदा पहुंचाएंगी।

    पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं और उन्होंने सोमवार को भी कई बड़ी रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया। जनसभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना भी साधा।

    Also Read : झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : तीसरे दिन भी हंगामा, स्पीकर ने कार्यवाही की स्थगित

    आत्मनिर्भर भारत इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा लॉन्च गुजरात समाचार टीडीएस बैटरी प्लांट नरेंद्र मोदी पीएम गुजरात दौरा बैटरी उत्पादन भारत इलेक्ट्रिक वाहन महेसाणा रेलवे मारुति सुजुकी रेल परियोजना सुजुकी मोटर स्वच्छ ऊर्जा हंसलपुर प्लांट हाइब्रिड बैटरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : तीसरे दिन भी हंगामा, स्पीकर ने कार्यवाही की स्थगित
    Next Article निलंबित IAS विनय चौबे ने हजारीबाग ACB कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, मांगी जमानत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    योग दिवस से पहले धनबाद में दौड़ी सेहत की लहर, ‘रन फॉर योग’ में उमड़ा जनसैलाब

    June 19, 2026

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: रांची समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 19, 2026

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.