Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पीएलएफआई ने मांगी थी 3 करोड़ रुपए की रंगदारी, हार्डकोर माओवादी अजीत हुआ गिरफ्तार
    झारखंड

    पीएलएफआई ने मांगी थी 3 करोड़ रुपए की रंगदारी, हार्डकोर माओवादी अजीत हुआ गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड की राजधानी रांची के कोतवाली इलाके में रहने वाले एक बड़े कारोबारी से 3 करोड़ रुपये की रंगदारी उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप के कहने पर मांगी गई थी। इस मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनेश गोप के करीबी पीएलएफआई हार्डकोर उग्रवादी अजीत कुमार सिंह को खूंटी से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को रांची पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी जलान से रंगदारी मांगने वाले कुख्यात उग्रवादी को धर दबोचा है। गिरफ्तार उग्रवादी का नाम अजीत कुमार सिंह है और वह खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के पिचकोरा गांव का रहने वाला है।

    मामला सामने आने के बाद रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने एक स्पेशल टीम बनाई थी, जिसमें एसएसपी की क्यूआरटी और कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश कुमार शामिल थे। टेक्निकल टीम ने जब मामले की जांच शुरू की तब यह पहले ही दिन क्लियर हो गया की रंगदारी उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के द्वारा ही मांगी गई थी। स्पेशल टीम ने जब मामले की तह तक जांच की तब यह मालूम चला कि जिस फोन से रंगदारी मांगी गई है उसका लोकेशन खूंटी जिले में है। टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने खूंटी से अजीत को धर दबोचा। साथ ही जिस मोबाइल से उसने रंगदारी मांगी थी उसे भी बरामद कर लिया।

    पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप ने रंगदारी के लिए बनाई है टीम

    पूछताछ में अजीत ने बताया है कि पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप रंगदारी मांगने के लिए बकायदा 3 लोगों की एक टीम बना रखी है। यह टीम राजधानी और दूसरे शहरों में रेकी कर वैसे लोगों को चिन्हित करते हैं जिनके पास काफी पैसा है। उसके बाद दिनेश गोप के द्वारा लेटर पैड में रंगदारी मांगने संबंधित बातें लिखकर भेजी जाती है जिसे वर्चुअल माध्यम से टीम के लोग अलग-अलग कारोबारियों को भेज कर पैसे की डिमांड करते हैं।रांची के कोतवाली थाने में व्यवसायी के कर्मचारी मनीष कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। मनीष कुमार के अनुसार वे रांची के बड़े कारोबारी जालान के यहां काम करते हैं। व्यवसाई काफी बिजी रहते हैं इसलिए उनके फोन को वही रिसीव करते हैं।

    8 दिनों के अंदर 2 करोड़ की मांगी गई थी रंगदारी

    इसी दौरान 18 सितंबर को मोबाइल फोन पर एक धमकी भरा मैसेज आया जो लेटर पैड के रूप में था। लेटर पैड पर किसी दिनेश गोप के नाम से धमकी दी गई थी उसमें यह कहा गया था कि 2 करोड़ रुपये आठ दिनों के भीतर संगठन के पास जमा करा दे अन्यथा अंजाम भुगतने को तैयार रहे।राजधानी में लगातार कारोबारियों को मिल रही धमकी को लेकर रांची पुलिस बेहद सतर्क हो गई है। पुलिस अब रंगदारी मांगने वाले उग्रवादियों और अपराधियों पर कार्रवाई करने लगी है। दो दिन पहले ही पुलिस ने गैंगस्टर सुजीत के एक खास गुर्गे को गिरफ्तार कर अरगोड़ा और पंडरा इलाके में मांगी गई रंगदारी कांडों का खुलासा किया था।

    Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स के 18 मेडिकल छात्रों को हॉस्टल से निकालने का आदेश, डिसिप्लिनरी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
    Next Article पाकुड़ का मुर्तजा पुलिस इनकाउंटर में मारा गया

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.