Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 12:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»4 सीटों पर मतदान संपन्न होने पर बोले राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया आशीर्वाद
    झारखंड

    4 सीटों पर मतदान संपन्न होने पर बोले राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया आशीर्वाद

    Team JoharBy Team JoharMay 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भाजपा प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने 13 मई को हरमू रोड स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया. इसमें चार लोकसभा सीट के लिए मतदान हुए. झारखंड की जनता ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए मतदान किया. जनता के रुझान से स्पष्ट हो गया है कि इन चारों लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे. साथ ही कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार ने जनता को धोखा दिया है और ठगने का काम किया है. साढ़े चार साल के कार्यकाल में ठगबंधन सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया है. विकास का काम अवरुद्ध करने का काम किया है. जनता इनसे त्रस्त हो चुकी है. चुनाव परिणाम आने पर यह स्पष्ट हो जाएगा कि जनता ने उन्हें नकार दिया है.

    पीएम को हर वर्ग की चिंता

    आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 साल में सभी वर्ग की चिंता की है. देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है. दुश्मनों को करारा जवाब दिया है. युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है. इससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को पीएम बनने के लिए वोट किया है. अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के मान सम्मान, उन्हें धुआं से आजादी दिलाने के लिए व्यापक पैमाने पर काम किया है. घर-घर शौचालय का निर्माण कराया, गैस कनेक्शन दिया है. इससे प्रभावित होकर महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को वोट दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों को पक्का मकान देने का काम किया है. हर महीने राशन मुफ्त उपलब्ध करा रहे हैं. अच्छे अस्पताल में इलाज के लिए उन्हें आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराया है. प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों को हर साल किसान सम्मान निधि दे रहे हैं. आज तक किसी प्रधानमंत्री ने किसानों को ऐसा सम्मान नहीं दिया.

    प्रचंड बहुमत से जीतेगी एनडीए 

    साथ ही कहा कि मतदान के बाद लोगों की बात छनकर सामने आई है. इससे स्पष्ट हो गया है कि चारों लोकसभा सीट पर एनडीए के प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे. जनता का रुख और स्पष्ट हार देखकर पलामू में राजद के लोग बौखला गए हैं. रिकॉर्ड वोटिंग करने के लिए आम जनता का आभार व्यक्त किया और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करने के लिए चुनाव आयोग के प्रति भी आभार प्रकट किया है.

    इस अवसर पर मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश मंत्री सरोज कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे.

    आदित्य साहू बीजेपी राजनीति राज्यसभा सांसद लोकसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपोस्टल बैलट से किया मतदान, निर्वाचन समन्वय कोषांग के वरीय पदाधिकारी ने किया केंद्रों निरीक्षण
    Next Article डीआईजी सुरेंद्र झा पहुंचे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में, लोगों से वोट करने की अपील की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    April 27, 2026
    गुमला

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026
    Latest Posts

    सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    April 27, 2026

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026

    जगुआर कैंपस में बनेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’, सीएम हेमंत ने की समीक्षा बैठक

    April 27, 2026

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    April 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.