Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शहर के बीच एक और फुटबॉल ग्राउंड, टेनिस व बास्केट बॉल कोर्ट में खिलाड़ी कर सकेंगे प्रैक्टिस
    झारखंड

    शहर के बीच एक और फुटबॉल ग्राउंड, टेनिस व बास्केट बॉल कोर्ट में खिलाड़ी कर सकेंगे प्रैक्टिस

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2023Updated:November 16, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कचहरी रोड स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो चुका है. झारखंड स्थापना दिवस पर सीएम ने इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया. अब इस स्टेडियम के अंदर शहर के लोगों को एक और फुटबॉल स्टेडियम मिल गया. जहां पर मैच खेले जा सकते है. इसके अलावा स्टेडियम कैंपस में एक टेनिस कोर्ट और एक बास्केटबॉल कोर्ट भी है. जहां पर खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे. स्टेडियम को अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है. बता दें कि रांची नगर निगम की देखरेख में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का पुनर्विकास किया गया है. जिसमें लगभग 4.53 करोड़ रुपए की लागत आई है. फिलहाल स्टेडियम में इंट्री के लिए कोई चार्ज नहीं रखा गया है.

    गोल्ड मेडल लाने वाले जयपाल सिंह की प्रतिमा

    जयपाल सिंह स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर 1928 ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले हॉकी टीम के कप्तान मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की आदमकद प्रतिमा लगी है. साथ ही मैदान की दीवारों पर खेल से जुड़ी अनेक चित्रकारी की गयी है. स्टेडियम में ज्यादातर ओपन स्पेस है, जिसमें विभिन्न प्रकार के वृक्ष लगाए गए है. आम लोगों के लिए स्टेडियम के चारों तरफ पाथ-वे बनाया गया है. जहां पर लोग मॉर्निंग वॉक कर सकेंगे. साथ ही बच्चों के खेलने के लिए प्लेइंग जोन का भी निर्माण कराया गया है. जिसमें बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं और युवाओं के लिए ओपन जिम का निर्माण भी किया गया है. मैदान में लॉन टेनिस तथा बास्केटबॉल कोर्ट भी बनाया गया है.

    200 लोगों के बैठने के लिए पवेलियन

    स्टेडियम में आकर्षक फ्लड लाइट्स भी लगाई गई हैं, ताकि लोग रात में भी खेल सकें. इसके अलावा स्टेडियम में मिनी फुटबॉल मैदान बनाया गया है और मैदान में 200 की क्षमता वाला गैलरी का भी निर्माण किया गया ह. जहां से लोग बैठकर मैच देख सकेंगे. इसके साथ ही स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए शौचालय, फाउंटेन का भी निर्माण किया गया है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं और स्टेडियम के चारों तरफ पार्किंग की सुविधा भी दी गई है.

    लोगों से स्वच्छता की अपील

    जयपाल सिंह स्टेडियम रांची शहर के हृदय स्थल में स्थित है. रांची नगर निगम सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करता है कि यदि आप जयपाल सिंह स्टेडियम में अपना समय व्यतीत करने आते है तो स्वच्छता का पालन करें. साथ ही कूड़ा डस्टबिन में ही डाले. जिससे कि स्टेडियम को साफ और स्वच्छ रखने में निगम को सहूलियत होगी. वहीं लोगों से स्टेडियम को रमणीक बनाए रखने में सहयोग करने को कहा गया है.

    कचहरी रोड जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जीर्णोद्धार जोहार लाइव टेनिस कोर्ट फुटबॉल ग्राउंड बास्केट बॉल कोर्ट मरांग गोमके शहर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोबाइल चोरी के रैकेट का भंडाफोड़, जप्त किया गया 71 मोबाइल फोन, तीन गिरफ्तार
    Next Article पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर सांसद संजय सेठ ने उठाए सवाल, कहा-उच्च स्तरीय जांच हो

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.