Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पिंक बस ब्रेक डाउन, आधी आबादी बसों में धक्के खाकर कर रही सफर
    झारखंड

    पिंक बस ब्रेक डाउन, आधी आबादी बसों में धक्के खाकर कर रही सफर

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने को लेकर रांची नगर निगम सिटी बसें चला रहा है. वहीं महिलाओं के लिए पिंक बसों की शुरुआत की गई थी. जिससे कि महिलाएं बिना किसी परेशानी के इन बसों में सफर कर सके. लेकिन पिछले कई दिनों से नगर निगम की दो पिंक बस ब्रेक डाउन है. और ये बसें बिरसा मुंडा बस टर्मिनल, खादगढ़ा की शोभा बढ़ा रहे है. ऐसे में महिलाओं को जेनरल बसों में धक्के खाकर सफर करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं सफर में महिलाओं को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ रही है. चूंकि उन्हें आटो में भी सफऱ करना पड़ रहा है. इससे उन्हें सफर करने में ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे है. इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान बसों को दुरुस्त कराने पर नहीं है.

    चार बसें चला रहा था निगम

    रांची नगर निगम शहर में चार बसें चला रहा था. दो बसें पहले ट्रायल के रूप में चलाई गई थी. ये बसें केवल महिलाओं के लिए थी. लेकिन ड्राइवर और कंडक्टर की लापरवाही से बसों में महिलाएं सफर करने से कतरा रही थी. चूंकि कंडक्टर पुरुष यात्रियों को भी बैठा रहा था. इसके बाद नगर निगम की ओर से दो और पिंक बसों की खरीदारी की गई. साथ ही आदेश दिया गया कि इन बसों में केवल महिलाएं ही सफर करेंगी. वहीं ड्राइवर को छोड़ इन बसों में कंडक्टर महिलाएं ही होगी.

    तीन साल में ही स्थिति खराब

    तीन साल पहले नगर निगम के बसों के बेड़े में 2 नई बसों को शामिल किया गया था. अब ये दोनों ही बसों की स्थिति खराब है. इसका अंदाजा बसों को देखकर लगाया जा सकता है कि किस तरह से बसों पर ध्यान नहीं दिया गया. अब इसका खामियाजा महिला यात्री भुगत रही है. उन्हें अन्य सिटी बसों में सफर करना पड़ रहा है.

    ये भी पढ़ें:बाबा रामदेव ने जोड़े हाथ : SC की फटकार के बाद बोले-चूक हुई, बिना शर्त माफी मांगते हैं

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पब्लिक ट्रांसपोर्ट मुख्य समाचार रांची रांची नगर निगम लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सिटी बस स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज से बंद हुआ Google Podcast, 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स पर पड़ेगा असर, सामने आयी ये वजह
    Next Article धनबाद इंडी गठबंधन में एक अनार सौ बीमार, नहीं हो सका प्रत्याशी का चयन

    Related Posts

    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    Latest Posts

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.