Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»फुसरो नगर परिषद ने नमामि गंगे अभियान के तहत दामोदर घाट की साफ-सफाई की, स्वच्छता की शपथ दिलाई
    Uncategorized

    फुसरो नगर परिषद ने नमामि गंगे अभियान के तहत दामोदर घाट की साफ-सफाई की, स्वच्छता की शपथ दिलाई

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: फुसरो नगर परिषद द्वारा नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में स्थित दामोदर घाट की साफ-सफाई की गई. इस कार्यक्रम में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, कनीय अभियंता शंकर राम, देबोजित कुमार, और सफाई मित्र धीरज राम, छोटू राम, राजू हरि, रवि कुमार, महेश कुमार, संतोष कुमार, जग्गू राम, किशन कुमार, बबलू कुमार, और राजेंद्र राम शामिल हुए. साफ-सफाई के साथ-साथ उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई. कार्यपालक पदाधिकारी श्री राजीव रंजन ने इस अवसर पर कहा कि हमें सबसे पहले अपने घर से स्वच्छता का संकल्प लेना होगा और अपने नगर क्षेत्र एवं आस-पास के लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना होगा. उन्होंने यह भी बताया कि कूड़ा-कचरा कहीं भी न फेंकने के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा घर-घर से कचरा संग्रहण का कार्य भी किया जा रहा है. नगर परिषद ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे घर-घर से कचरा उठाने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें और कूड़ा नियमित रूप से दें, ताकि हमारा नगर स्वच्छ और सुंदर बना रहे.

    अभियान कार्यक्रम कार्यपालक कुस नगर दामोदर घाट नमामि गंगे पदाधिकारी परिषद फुसरो नगर शपथ साफ-सफाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कूल बस पलटने से 15 छात्र और 2 शिक्षक घायल
    Next Article कार्मेल स्कूल में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Latest Posts

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.