Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डेंगू के खौफ से सहमे बस्ती के लोग, नगर निगम क्यों है खामोश!
    जोहार ब्रेकिंग

    डेंगू के खौफ से सहमे बस्ती के लोग, नगर निगम क्यों है खामोश!

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर :  जिले में एक तरफ जहां डेंगू कहर मचा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ लोगों की लापरवाही के कारण पूरी बस्ती डेंगू की चपेट में आ गई है, जहां छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक डेंगू से ग्रसित हैं. बस्ती में जलजमाव एवं उससे पैदा होने वाले मच्छर जैसी समस्याओं से मानगो नगर निगम को अवगत कराने के बाद भी अधिकारी खामोश हैं, जैसे किसी अनहोनी का इंतजार कर रहे हों.

    क्या कहते हैं बस्ती के लोग

    यह नजारा जवाहर नगर रोड नंबर 15 गैस गोदाम के पीछे का है, जहां के लोग अब सरकारी उदासीनता के कारण डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से ग्रसित हैं. रानू देवी, फातिमा बीबी, कुसुम देवी समेत अन्य लोगों का कहना है कि कई बार जमीन मालिक एवं जिला प्रशासन को शिकायत करने के बाद भी इनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है. एक तरफ मानगो नगर निगम के अधिकारी जलजमाव करने वाले लोगों से हजारों रुपए जुर्माना वसूल रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ बड़े रसूखदार पर हाथ डालने से डर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरी बस्ती के लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं. जल जमाव की पिछले कई वर्षों से शिकायत की जा रही है, लेकिन ना तो सरकारी अधिकारी समस्या का समाधान कर रहे हैं और ना ही जमीन मालिक टीपू पाजी द्वारा किसी तरह की पहल की जा रही है. ऐसे में हम नारकीय जीवन जीने को विवश हैं.

    everyone from children to the elderly are sick filth jamshedpur Jamshedpur Update Jawahar Nagar Johar Live Mango Municipal Corporation mosquitoes are breeding due to waterlogging Road No. 15 Gas Godown the colony is in the grip of dengue गंदगी से मच्छर पनप रहे जमशेदपुर जमशेदपुर अपडेट जलजमाव जवाहर नगर जोहार लाइव डेंगू की चपेट में बस्ती बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमार मानगो नगर निगम रोड नंबर 15 गैस गोदाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article16 बिल्डरों पर एक्शन, क्वार्टर रिपोर्ट नहीं देने पर रेरा ने लगाया 11.75 लाख फाइन
    Next Article दंगा फैलाने की साजिश को सिंगरौली पुलिस ने किया नाकाम, समझदारी का दिया परिचय

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.