Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»इरफान को लात मारकर बाहर निकालेगी जामताड़ा की जनता: राफिया नाज
    झारखंड

    इरफान को लात मारकर बाहर निकालेगी जामताड़ा की जनता: राफिया नाज

    Team JoharBy Team JoharNovember 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: मैंने देखा है कि जामताड़ा की जनता बहुत ही जागरुक है और इस बार यहां के बड़बोले कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी को धक्के मार कर इस विधानसभा से बाहर निकालने का काम करेगी. रविवार को जामताड़ा भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान सुप्रसिद्ध योग शिक्षिका और भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने उक्त बातें कही. राफिया ने कहा कि इरफान अंसारी ना हिंदू के हैं, ना मुसलमान के और ना ही आदिवासी के, यह सिर्फ पैसों के हैं और अपने आप के हैं.

    उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी ने 10 साल तक यह लोगों को बरगलाकर राज किया और आज भी उनकी मनसा यही है. कहा कि एक तरफ वह साड़ी खरीद कर महिलाओं को तन ढकने के लिए बांटते हैं और दूसरी तरफ महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक बयान देकर नारी शक्ति का अपमान करते हैं. राफिया ने कहा कि मुझे तो शर्म आती है हेमंत सरकार पर जो ऐसे अभद्र लोगों को गोद में बिठाकर रखे हुए है. उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन मंच पर आंसू बहाती है और प्रलाप करती है, लेकिन जनता के समक्ष यह नहीं बताती कि उनके अपने कार्यकाल में महिला आयोग का गठन क्यों नहीं हुआ. बहू बेटियों के खिलाफ जितने अत्याचार हो रहे हैं उसके ऊपर उन्होंने क्या कदम उठाया इसकी कोई जानकारी आम जनता को नहीं दी जाती है.

    इरफान जैसे बदमिजाज लोग जो आए दिन महिला सम्मान में आपत्तिजनक बातें बोलते हैं उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है. उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन को इन सब बातों पर भी जनता को जवाब देना चाहिए। राफिया ने बताया कि पूर्ण बहुमत के साथ झारखंड में इस बार एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या सहित अन्य भाजपा सदस्य उपस्थित थे.

    अत्याचार आदिवासी आपत्तिजनक बयान आभा आर्या. इरफान अंसारी एनडीए कल्पना सोरेन कांग्रेस विधायक गठबंधन जनता जागरुक जामताड़ा जिला मीडिया प्रभारी झारखंड नारी शक्ति पूर्ण बहुमत पैसों के प्रदेश प्रवक्ता प्रेस वार्ता बड़बोले बहू बेटियां भाजपा महिला आयोग महिला सम्मान मुसलमान योग शिक्षिका राफिया नाज हिंदू हेमंत सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पटना पहुंचे, पुष्पा 2 का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आज शाम होगा लॉन्च
    Next Article बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल झा ने आम आदमी पार्टी जॉइन की, केजरीवाल से ली सदस्यता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.