Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बच्चे को रौंद कर भाग रहे ट्रक को लोगों ने पकड़ा, लगा दी आ’ग
    क्राइम

    बच्चे को रौंद कर भाग रहे ट्रक को लोगों ने पकड़ा, लगा दी आ’ग

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2025Updated:January 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रौंद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : देवरी मंडरो से बड़ी खबर है, जहां एक ट्रक ने बच्चे को रौंद डाला, इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया. काफी दूर जाने पर ट्रक पकड़ा गया. इसके बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया. हालांकि, ट्रक का चालक मौके से भाग निकला. ट्रक में आग लगाने की घटना सोमवार को जमुआ के मिर्जागंज में हुई.

    ये है पूरा मामला

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमेंट लदे ट्रक ने देवरी प्रखंड अंतर्गत हीरोडीह थाना के मंडरो में एक 4 वर्ष के बच्चे को धक्का मार दिया. इस घटना में बच्चे की मौत हो गई. मृतक तिसरी थाना इलाके के बेलवाना निवासी शहबाज अंसारी का चार वर्षीय पुत्र था. घटना उस वक्त हुई जब बाप-बेटे दुकान से सामान खरीद कर निकल रहे थे.

    भागने में ट्रक ने एक और शख्स को कुचलकर किया घायल

    मासूम बच्चे की मौत के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक का लोगों ने पीछा किया. भागने के क्रम में ट्रक ने देवरी थाना इलाके के चितरोकुरो में सुखदेव यादव नामक व्यक्ति को भी कुचल दिया. सुखदेव बुरी तरह घायल है. ऐसे में लोग आक्रोशित हो गए और ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया. लोगों को अपने पीछे आता देख चालक मिर्जागंज स्थित सूर्य मंदिर के पास वाहन को खड़ा कर फरार हो गया. इस बीच पीछे से आ रहे आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी.

    क्या कहते हैं एसडीपीओ

    इस घटना की पुष्टि एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने की है. उन्होंने बताया कि ट्रक के धक्के से एक बच्चे की मौत हुई है. जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है. आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी थी, जिस पर काबू पा लिया गया है. आक्रोशित लोगों को समझाने का  प्रयास किया जा रहा है. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

    Also Read: आनन-फानन में 26 बच्चे अस्पताल में कराए गए भर्ती, जानें पूरा मामला

    Also Read: राजस्व कर्मी 51 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

    Accident angry people Deori Mandro driver absconding Jamua Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live Mirzaganj passersby Road Accident seizing truck setting it on fire Today News truck आग लगाना गुस्साए लोग चालक फरार जमुआ जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज टूडे न्यूज ट्रक ट्रक पकड़ना दुर्घटना देवरी मंडरो मिर्जागंज राहगीरों सड़क हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रद्धालुओं की थकान मिटा रहा अदाणी-इस्कॉन का महाप्रसाद
    Next Article सेहत के लिए वरदान हैं ये बीज, महिलाएं जरूर करें इनका सेवन

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्यूयॉर्क में मोहन भागवत के कार्यक्रम पर बवाल, आज होगा भाषण

    August 29, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: परिसीमन के सवाल पर एकजुट होगा आदिवासी समाज, रांची में कल महाजुटान रैली

    August 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    Sports Quota: राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए नौकरी के क्या हैं विकल्प? जानें रेलवे से PSU तक

    August 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    मेजर ध्यानचंद: सेना की नौकरी से ओलंपिक तक, कैसे बने भारतीय हॉकी के जादूगर

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026

    न्यूयॉर्क में मोहन भागवत के कार्यक्रम पर बवाल, आज होगा भाषण

    August 29, 2026

    झारखंड: परिसीमन के सवाल पर एकजुट होगा आदिवासी समाज, रांची में कल महाजुटान रैली

    August 29, 2026

    Sports Quota: राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए नौकरी के क्या हैं विकल्प? जानें रेलवे से PSU तक

    August 29, 2026

    मेजर ध्यानचंद: सेना की नौकरी से ओलंपिक तक, कैसे बने भारतीय हॉकी के जादूगर

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.