Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा स्टेशन पर पॉकेटमार को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा, RPF के हवाले किया
    झारखंड

    कोडरमा स्टेशन पर पॉकेटमार को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा, RPF के हवाले किया

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा: वाराणसी-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में एक चोर को पॉकेटमारी करना महंगा पड़ गया. चोर यात्रियों के हत्थे चढ़ गया, जिसके बाद यात्रियों ने उसकी जमकर धुनाई की. धनबाद रेल मंडल को जैसे ही मामले की जानकारी मिली उन्होंने आरपीएफ को सूचित कर दिया. जिसके बाद चिचाकी कैम्पिंग स्टाफ द्वारा पकड़े गए चोर और शिकायतकर्ता दोनों को चिचाकी स्टेशन पर उतारा गया. दोनों को रेलवे सुरक्षा पोस्ट हजारीबाग लाया गया.

    पकडे गए पाॅकेटमार की पहचान शिवसागर पासी के रूप में हुई है. वह पचम्बा गिरिडीह का रहने वाला है. वहीं, उसके साथी पाॅकेटमार जो भागने में सफल रहा उसका नाम सुनील पासी बताया जा रहा है. वह गया के बुनियादगंज का रहने वाला है. फिलहाल आरपीएफ ने पीड़ित के बयान पर इन चोरों के खिलाप प्राथमिकी दर्ज कर ली है. चोर के पास से बरामद चोरी के समान के आधार पर कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना कोडरमा को सौंपा गया है.

    शिकायत कर्ता तुलसी ठाकुर ने आरपीएफ को बताया कि वह अपने परिवार के साथ कोडरमा से चिचाकी स्टेशन की यात्रा कर रहा था. यात्रा के दौरान दो लड़के उसके आगे-पीछे घूमते नजर आए और जैसे ही ट्रेन कोडरमा स्टेशन से चली एक लड़के ने भीड़ का फायदा उठाकर उसका पर्स निकाल लिया. पर्स निकालने के क्रम में उसके पॉकेट में रखा पेन ट्रेन के फर्श पर गिर गया उसे उठाते हुए जब उसने पॉकेट चेक किया तो उसे अहसास हुआ कि उसकी पॉकेटमारी की गई है. जिसके बाद उसने संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह युवक भागने लगा.

    इस पर पीड़ित ने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद यात्रियों के सहयोग से चोर को पकड़ लिया गया. जब संदिग्ध युवक की पॉकेट को चेक किया गया, तो उसमें चोरी किया गया पर्स मिला. पर्स में वोटर कार्ड, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज पाए गए. मगर पीड़ित के 6,000 रुपए पर्स से गायब थे. जिसके बाद कुछ यात्रियों ने मौके पर ही चोर की धुनाई शुरू कर दी. घटना की जानकारी ट्रेन में मौजूद आरपीएफ पुलिस को दी गई. पूछताछ में गिरफ्तार चोर ने बताया कि उसने चोरी के पैसे को अपने साथी को दे दिया है और वह पैसा लेकर भाग गया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा: अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article आपसी विवाद में एक युवक को हथौड़े से मार कर गंभीर रूप से किया घायल, पुलिस कर रही मामले की छानबीन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.