Ranchi : असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ झारखंड की राजधानी रांची में प्रीमिलरी इंक्वायरी (पीई) दर्ज की गई है। यह पीई रांची के सदर थाना में दर्ज की गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यूथ कांग्रेस नेता की शिकायत पर पुलिस हरकत में
यह पूरा मामला झारखंड यूथ कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट एस. अग्रवाल द्वारा दिए गए आवेदन के बाद सामने आया है। एस. अग्रवाल ने सदर थाना में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि असम के सीएम ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीई दर्ज कर ली है और पूरे मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
एक्स हैंडल पर फायरिंग शूटिंग का वीडियो बना विवाद की वजह
शिकायत के मुताबिक, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें वे फायरिंग और शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस तरह का वीडियो सार्वजनिक मंच पर डालना गलत संदेश देता है और कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भ्रम पैदा कर सकता है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जी, कुर्सी बचाने के लिए नफ़रत की राजनीति भले आसान लगती हो, लेकिन याद रखिए आपके हरकतों से देश का सामाजिक ताना-बाना कमजोर होता है।यह गोली किसी एक समुदाय पर नहीं, भारत के भाईचारे और संविधान की आत्मा पर चल रही है। pic.twitter.com/zAPq8pAHSj
— Manish Tiwari (@livemanish_) February 8, 2026
आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दर्ज कराई गई शिकायत
यूथ कांग्रेस नेता का कहना है कि यह पोस्ट आपत्तिजनक है और इससे समाज में गलत प्रभाव पड़ सकता है, खासकर युवाओं पर। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वीडियो की सत्यता, पोस्ट करने के उद्देश्य और इससे जुड़े कानूनी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
जांच के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रीमिलरी इंक्वायरी पूरी होने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि आगे केस दर्ज होगा या नहीं। अभी मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Also Read : महाशिवरात्रि 2026 : रुद्राभिषेक का शुभ मुहूर्त कब से कब तक… जानें


