Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 6:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»PDS डीलर का बेटा उठा रहा था ‘मंईयां’ का पैसा, अब वसूली जाएगी रकम
    झारखंड

    PDS डीलर का बेटा उठा रहा था ‘मंईयां’ का पैसा, अब वसूली जाएगी रकम

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2025Updated:June 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    योजना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu :पलामू जिले के पांकी प्रखंड में मइयां सम्मान योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां एक युवक ने महिला बनकर योजना का लाभ उठाया और प्रशासन की आंखों में धूल झोंकता रहा। जानकारी के मुताबिक, PDS डीलर केदार प्रसाद गुप्ता का बेटा सौरभ कुमार पिछले छह महीने से “सौरभ कुमारी” नाम से मइयां सम्मान योजना की राशि ले रहा था। योजना के लाभुक रजिस्टर में सौरभ कुमारी के पिता का नाम केदार साव दर्ज है, जबकि जिस बैंक खाते में राशि भेजी जा रही है, वह सौरभ कुमार के नाम से है। खाता पंजाब नेशनल बैंक में है और उसमें सौरभ के पिता का नाम केदार प्रसाद गुप्ता लिखा गया है।

    बैंक अधिकारियों ने पुष्टि की कि उक्त खाते में नियमित रूप से योजना की राशि ट्रांसफर हो रही है। जब मीडिया ने सौरभ और उसके पिता से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया।

    सामाजिक सुरक्षा निदेशक विक्रम आनंद ने मामले को गंभीर मानते हुए कहा कि संबंधित व्यक्ति से योजना की राशि वसूली जाएगी और जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घोटाले में जो भी अधिकारी या कर्मचारी शामिल पाए जाएंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

    गौरतलब है कि मइयां सम्मान योजना में यह पहला फर्जीवाड़ा नहीं है। इससे पहले भी कई गड़बड़ियों के मामले सामने आ चुके हैं। प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद ऐसी घटनाएं योजनाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा कर रही हैं।

    Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 67वें जन्मदिन पर देश भर से मिली बधाईयां

    administrative negligence bank account fraud benefit by posing as a woman Fir fraud government scheme fraud Jharkhand news Kedar Prasad Gupta Maiya Samman Yojana palamu Panki block PDS Dealer PDS डीलर Punjab National Bank recovery of government money Saurabh Kumar Saurabh Kumari scam in government scheme Scheme Scam Social Security Director Vikram Anand एफआईआर केदार प्रसाद गुप्ता झारखंड समाचार पंजाब नेशनल बैंक पांकी प्रखंड प्रशासनिक लापरवाही फर्जीवाड़ा बैंक खाता धोखाधड़ी मंइयां सम्मान योजना महिला बनकर लाभ योजना घोटाला विक्रम आनंद सरकारी योजना फर्जीवाड़ा सरकारी योजना में घोटाला सरकारी राशि की वसूली सामाजिक सुरक्षा निदेशक सौरभ कुमार सौरभ कुमारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 67वें जन्मदिन पर देश भर से मिली बधाईयां
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर झारखंड और बिहार के CM ने दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026
    जामताड़ा

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026
    क्राइम

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026
    Latest Posts

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.