Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»“सात हजार दो, तभी काम शुरू होगा…” और फिर पहुंच गई ACB
    झारखंड

    “सात हजार दो, तभी काम शुरू होगा…” और फिर पहुंच गई ACB

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2026Updated:February 6, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ACB
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ACB यानी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सरईडीह पंचायत के रोजगार सेवक जितेन्द्र कुमार राम को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।

    मामला नौडीहा थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव के रहने वाले 28 वर्षीय किसान राजन कुमार यादव से जुड़ा है। राजन ने ACB से शिकायत की थी कि मनरेगा योजना के तहत उनके खेत में सिंचाई कूप (कुआं) बनवाने की योजना का सरकारी रिकॉर्ड में एंट्री कराने के लिए रोजगार सेवक उनसे 7 हजार रुपये की मांग कर रहा था। राजन का कहना था कि वह कई बार जितेन्द्र से गुहार लगा चुका था, लेकिन हर बार उसे यही जवाब मिलता था—“पहले पैसा दो, तभी काम शुरू होगा।” बिना पैसे दिए काम करने से साफ मना कर दिया गया था। मजबूर होकर राजन ने इसकी शिकायत ACB से कर दी।

    शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने पूरे मामले की गोपनीय जांच की। जांच में यह बात सही पाई गई कि रोजगार सेवक वाकई रिश्वत मांग रहा था। इसके बाद पलामू ACB एसपी के निर्देश पर गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। शुक्रवार को ACB की टीम ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया। शिकायतकर्ता राजन को रिश्वत के पैसे देकर जितेंद्र के पास भेजा गया। जैसे ही जितेन्द्र कुमार राम ने 7 हजार रुपये अपने हाथ में लिए, ACB की टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया।

    अचानक हुई इस कार्रवाई से पंचायत और आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। कई ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होना जरूरी है, ताकि गरीबों का हक छीना न जाए। ACB अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

    Also Read : चोरी के इरादे से घर में घुसी दो महिलाएं, रंगे हाथों पकड़ाई

    Anti-Corruption Bureau Arrest bribery case Corruption employment assistant Jharkhand news legal action MNREGA scheme palamu Sareidih Panchayat कानून कार्रवाई गिरफ्तारी झारखंड समाचार पलामू भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मनरेगा योजना रिश्वत मामला रोजगार सेवक सरईडीह पंचायत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचोरी के इरादे से घर में घुसी दो महिलाएं, रंगे हाथों पकड़ाई
    Next Article गिरिडीह से लापता किशोरी रांची से सकुशल बरामद, 40 दिन बाद खुला राज

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.