Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस बरकाकाना-मुरी के रास्ते चलेगी
    झारखंड

    पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस बरकाकाना-मुरी के रास्ते चलेगी

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। पटना और रांची के बीच चलने वाली 22349 और 22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का शुक्रवार से रूट बदल जाएगा। अब यह ट्रेन बरकाकाना से मुरी के रास्ते चलेगी और रांची तक जाएगी। फिर इसी रास्ते से होते हुए गया और फिर वहां से पटना आएगी। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से आधिकारिक घोषणा की गई है।

    पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार के अनुसार पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के बदले हुए रूट से चलने की यह व्यवस्था अगले आदेश तक बनी रहेगी। उद्घाटन से लेकर अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस को बरकाकाना से टाटी सिलवे होते हुए रांची तक चलाया जा रहा था। वापसी भी इसी रूट से हो रही थी। पिछले कुछ दिनों से झारखंड में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसका असर पहाड़ी इलाके में पड़ा। हेहल और सांकी स्टेशन के बीच भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हो गया। पहाड़ टूट कर पत्थर रेलवे ट्रैक पर गिर गया था।

    आशंका यह जताई गई है कि लगातार हो रही भारी बारिश का असर आगे भी देखन को मिल सकता है। पहाड़ों से भूस्खलन आगे भी हो सकता है। पत्थर के साथ मिट्टी भी लूज होकर रेलवे ट्रैक पर गिर सकती है। ऐसे में पैसेंजर्स की सुरक्षा और सेफ्टी बेहद जरूरी है।

    इसी बात को ध्यान में रखते हुए बरकाकाना-टाटीसिलवे रूट पर एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। किसी भी प्रकार की पैसेंजर ट्रेन अभी नहीं चलेगी। सेफ्टी की वजह से ही वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट को बदला गया है। बुधवार को जब भूस्खलन हुआ था तब उसके बाद भी बदले हुए रूट से ही यह ट्रेन पटना और रांची के बीच चलाई गई थी।

    Patna-Ranchi Vande Bharat Express will run via Barkakana-Muri Vande Bharat Express
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : पवन यादव हत्याकांड में चार गिरफ्तार, चाकू, बाइक और मोबाईल बरामद
    Next Article ज्ञानवापी में वुजूखाना को छोड़कर समूचे परिसर में एएसआई का सर्वे शुरू

    Related Posts

    क्राइम

    BREAKING : रांची ACB टीम की देर रात बड़ी कार्रवाई, बुढ़मू सीओ सचिदानंद समेत तीन को दबोचा !

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गद्दारी से विष पीने तकः इंडिया गठबंधन में समीक्षा की धमकी की उम्र क्या है? 

    July 9, 2026
    क्राइम

    बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह को CID ने पटना से दबोचा

    July 8, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : रांची ACB टीम की देर रात बड़ी कार्रवाई, बुढ़मू सीओ सचिदानंद समेत तीन को दबोचा !

    July 9, 2026

    गद्दारी से विष पीने तकः इंडिया गठबंधन में समीक्षा की धमकी की उम्र क्या है? 

    July 9, 2026

    बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह को CID ने पटना से दबोचा

    July 8, 2026

    लोहार के घर छापा मा’रते ही क्यों चौंक गयी भुरकुंडा पुलिस?

    July 8, 2026

    10 राज्यों में 20 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, युवाओं का ऑनलाइन ब्रेनवॉश कर भारत में ‘खिलाफत’ लाने की थी साजिश

    July 8, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.