Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बकरीद को लेकर पटना पुलिस-प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
    बिहार

    बकरीद को लेकर पटना पुलिस-प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    Team JoharBy Team JoharJune 7, 2025Updated:June 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बकरीद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने के लिए पटना जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां कर ली हैं। DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जानकारी दी कि पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

    CCTV कैमरे से निगरानी

    DM ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सभी सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख इलाकों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। निगरानी के लिए कंट्रोल रूम से सीधी फीड ली जा रही है, ताकि किसी भी गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि सभी तैनात अधिकारी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और किसी भी अफवाह, भीड़ या अव्यवस्था की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

    शांति समिति की बैठक

    बकरीद से पहले विभिन्न समुदायों के साथ शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई हैं। इन बैठकों का उद्देश्य आपसी संवाद और भाईचारा कायम रखना है। साथ ही, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को भी सतर्क कर दिया गया है ताकि किसी भी आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई हो सके।

    प्रशासन ने सख्त निर्देश

    साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। पटना नगर निगम को कुर्बानी स्थलों पर विशेष सफाई और कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त को आदेश दिया गया है कि वे स्वयं फील्ड में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें।

    शहरवासियों से अपील

    DM डॉ. सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बकरीद को आपसी भाईचारे, संयम और शांति के साथ मनाएं, और प्रशासन को पूर्ण सहयोग दें। किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम को देने की भी उन्होंने अपील की।

    Also Read : कार और ट्रैक्टर की टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

    Bakrid District Administration DM Chandrashekhar Singh DM चंद्रशेखर सिंह Festival Preparations Harmony law and order Magistrate Deployment patna Peaceful Celebration Police Force Security Arrangements sensitive areas कानून व्यवस्था जिला प्रशासन पटना पर्व तैयारी पुलिस बल बकरीद मजिस्ट्रेट तैनाती शांतिपूर्ण पर्व संवेदनशील इलाके सुरक्षा व्यवस्था सौहार्द
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में 4 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, कुछ घंटे में आरोपी गिरफ्तार
    Next Article निलंबित IAS विनय चौबे समेत 8 लोगों की होगी संपत्ति जांच, राज्य सरकार से मिली मंजूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.