Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»पटमदा : दामाद ने की चाचा ससुर की गला घोंट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    Uncategorized

    पटमदा : दामाद ने की चाचा ससुर की गला घोंट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2023Updated:August 31, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटमदा : पूर्व सिंहभूम जिला अंतर्गत पटमदा थाना क्षेत्र की गोबरघुसी पंचायत के ओपो गांव का टोला जेरका निवासी कालीपद सिंह (50 वर्ष) की उनके बड़े भाई के दामाद नरेन सिंह ने रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना बुधवार की सुबह गोबरघुसी के पूर्व मुखिया खगेंद्रनाथ सिंह ने पटमदा थाने की पुलिस को दी। सूचना पाकर बुधवार की सुबह मौके पर पहुंचे पटमदा डीएसपी सुमित कुमार एवं थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    नरेन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

    जबकि ग्रामीणों से पूछताछ के बाद हत्या के आरोपी नरेन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मृतक का सात साल का बेटा एवं चार साल की एक बेटी है, जबकि पत्नी की अप्रैल माह में नहाने के दौरान गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक का साला साधुचरण सिंह के बयान पर पुलिस ने नरेन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया।

    जमीन विवाद में गई कालीपद सिंह की जान

    हत्या के आरोप में गिरफ्तार नरेन सिंह ने पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि वह जेरका गांव स्थित अपने परिवार के साथ ससुराल में रहता है। मंगलवार की शाम उनके चाचा ससुर कालीपद सिंह एवं उनकी सास सुफोदा सिंह के साथ जमीन विवाद को लेकर बाक-झक एवं गाली-गलौज हुआ था। इतने में बीच-बचाव करने पर उनके चाचा ससुर कालीपद सिंह ने उनके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला करना चाहा जिससे वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद दोनों में हाथापाई शुरू हुई जिससे चाचा ससुर कालीपद सिंह की मौत हो गई।

    वहीं, पटमदा डीएसपी सुमित कुमार ने कहा कि जेरका गांव में जमीन विवाद के कारण दामाद ने चाचा ससुर की हत्या कर दी। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी नरेन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल रस्सी को जब्त कर लिया है।

    accused arrested east singh bhoom father-in-law jharkhand Patmada Son-in-law strangulated uncle पटमदा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाबालिग को एसिड पिलाये जाने के मामले में झारखंड हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, आरोपी का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट
    Next Article ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, लोगों ने एनएच को किया जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग

    September 18, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.