Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाहर के राज्यों में बैठे हैं पत्थलगड़ी के मास्टरमाइंड, नेपाल के एक राजनायिक की भूमिका भी संदेह के घेरे में
    जोहार ब्रेकिंग

    बाहर के राज्यों में बैठे हैं पत्थलगड़ी के मास्टरमाइंड, नेपाल के एक राजनायिक की भूमिका भी संदेह के घेरे में

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2018No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में आदिवासी महासभा के द्वारा शुरू की गई विवादित पत्थलगड़ी को बाहर के राज्यों से साजिशन समर्थन दिया जा रहा है। अक्टूबर 2016 में साइको में सीएनटी के विरोध में निकली रैली के दौरान गोली चलने से अब्राहम मुंडू की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद खूंटी में आदिवासी महासभा ने पत्थलगड़ी को हथियार बना सरकार के विरोध करना और स्वशासन के नाम पर सरकारी नीतियों का विरोध शुरू कर दिया था। खूंटी में विवादित पत्थलगड़ी को आदिवासी महासभा के अध्यक्ष विजय कुजूर, बबिता कच्छप ने शुरू किया। दोनों गुजरात के एसी भारत सरकार कुटुंब परिवार, काट्सवान में ट्रेनिंग भी ले चुके थे। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और छतीसगढ़ से भी कई लोगों ने झारखंड के पत्थलगड़ी को समर्थन दिया।
    किस किस को पुलिस ने किया है चिन्हित
    विवादित पत्थलगड़ी को बाहर से समर्थन देने वालों में महाराष्ट्र के चंद्रपुर का संतोष यात्रम, गुजरात तापी का रवींद्र दादा, छतीसगढ़ का एक निलंबित जेलर शामिल हैं। झारखंड में कृष्णा हांसदा, जमशेदपुर का मार्शल देवगम, ईचागढ़ का शक्तिपदो हांसदा, सरायकेला का हरि टूटी विवादित पत्थलगड़ी का नेतृत्व अपने अपने इलाके में करते रहे हैं।

    ये भी पढ़े-गुजरात, महाराष्ट्र से मिल रहा था पत्थलगड़ी को समर्थन, गिरफ्तार जॉन जुनास और बलराम ने किया खुलासा

    नेपाल के एक राजनायिक भी भूमिका भी संदेहास्पद
    आदिवासी महासभा की विवादित पत्थलगड़ी को समर्थन देने में नेपाल के एक राजनायिक की भूमिका भी संदेहास्पद है। राजनायिक बीते साल झारखंड दौरे पर आए थे। इस दौरान वह विजय कुजूर, बबिता कच्छप समेत अन्य पत्थलगड़ी समर्थक नेताओं के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। राज्य की विशेष शाखा ने तब राजनायिक की गतिविधि की जानकारी सरकार को दी थी।

    ये भी पढ़े-खूंटी गैंगरेप के फरार आरोपियों की चल- अचल संपत्ति होगी जब्त, ग्रामीणों को पीड़ित मान पत्थलगड़ी नेताओं पर कठोर कार्रवाई
    बबिता कच्छप- युसूफ पूर्ति अब पुलिस के टारगेट
    खूंटी में विवादित पत्थलगड़ी मामले में पुलिस को अब बबिता कच्छप और प्रो युसूफ पूर्ति की तलाश है। बबिता कच्छप खूंटी में एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को बंधक बनाने समेत आधा दर्जन कांडों में आरोपी हैं। फरवरी महीनें से बबिता अंडर ग्राउंड हैं। फरारी के दौरान बबिता कच्छप फेसबुक पर लगातार पोस्ट कर रही थी, जिसमें उसने खुद के महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में जगह बदल बदल कर रहने की जानकारी अपने समर्थकों को दी थी। बबिता कच्छप की गिरफ्तारी के लिए साइबर पुलिस की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने बबिता की गिरफ्तारी के लिए अलग से सेल का गठन किया गया है। वहीं खूंटी में पत्थलगड़ी का स्वयंभू नेता युसूफ पूर्ति भी 26 जून की घाघरा की पत्थलगड़ी के बाद अंडरग्राउंड हो गया है। पुलिस युसूफ की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

    खूंटी झारखंड पत्थलगड़ी विजय कुजूर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुजरात, महाराष्ट्र से मिल रहा था पत्थलगड़ी को समर्थन, गिरफ्तार जॉन जुनास और बलराम ने किया खुलासा
    Next Article झारखंड में मॉब लिंचिंग पर केंद्र गंभीर, हर जिले में लिंचिंग में शामिल अपराधी की लिस्ट हो रही तैयार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से बहला-फुसलाकर ले जाई गई थी, दिल्ली, मुंबई और फिर जबरन शादी तक पहुंचा दिया गया मामला

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड से बहला-फुसलाकर ले जाई गई थी, दिल्ली, मुंबई और फिर जबरन शादी तक पहुंचा दिया गया मामला

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.