Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में मॉब लिंचिंग पर केंद्र गंभीर, हर जिले में लिंचिंग में शामिल अपराधी की लिस्ट हो रही तैयार
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में मॉब लिंचिंग पर केंद्र गंभीर, हर जिले में लिंचिंग में शामिल अपराधी की लिस्ट हो रही तैयार

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2018No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में मॉब लिंचिंग की वारदातों को हर हाल में रोकने का आदेश गृह मंत्रालय ने भेजा है। गृह मंत्रालय ने मॉब लिंचिंग की वारदातों में कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव व राज्य के डीजीपी को पत्र भेजा है। जिसके बाद इस संबंध में सभी जिलों के एसपी को सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश की प्रति के साथ मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने का आदेश पुलिस मुख्यालय ने भेजा है।

    जिले में एसपी रैंक का होगा नोडल अफसर
    प्रत्येक जिले में भीड़ के द्वारा हिंसा की वारदातों पर रोक लगाने के लिए एक एसपी स्तर के पदाधिकारी को नोडल अफसर बनाया जाएगा। एसपी को सहयोग देने के लिए डीएसपी रैंक के एक अफसर की भी तैनाती होगी। आदेश दिया गया है कि जिन जिला, प्रखंड में पांच साल के भीतर भीड़ के द्वारा मार डालने की घटना हुई है तो वहां उन वारदातों में शामिल लोगों को तीन हफ्तों के भीतर चिन्हित करें। गृह सचिव व डीजीपी से भी लगातार मॉनिटिरंग करने की बात कही गई है।

    क्या है पत्र में
    राज्य को भेजे गए पत्र में गृह मंत्रालय ने लिखा है कि बच्चा चोरी, गो तस्करी समेत अन्य अफवाहों की वजह से आम लोग कानून अपने हाथ में ले रहे, इसके बाद भीड़ के द्वारा हत्याएं की गई हैं। 4 जुलाई को भी केंद्र ने इस संबंध में राज्यों को एडवाइजरी भेजा था। पत्र में जिक्र है कि पुलिस राज्यों का मुद्दा है। अपराध, कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्यों पर है। किसी भी नागरिक के धर्म, जाति के आधार पर भेद भाव न हो, इसका ध्यान रखा जाए।
    झारखंड में मॉब लिंचिंग की प्रमुख कांड
    – 18 मई 2017 को जमशेदपुर के नवाडीह गांव में तीन लोगों की हत्या। बच्चा चोरी के संदेह में हत्या।
    – 19 मई 2017 को सरायकेला- खरसांवा के शोभापुर गांव में चार की हत्या। गो तस्करी में शामिल होने के संदेह में हत्या।
    – 29 जून 2017 को रामगढ़ में अलीमुद्दीन अंसारी की पीट पीट कर हत्या, कोर्ट ने 11 को दोषी पाया। हाल में आरोपियों को जमानत मिली है। अलीमुद्दीन पर प्रतिबंधित मांस की तस्करी का आरोप लगाते हुए भीड़ ने पिटाई की थी।

    गृह मंत्रालय झारखंड मॉब लिंचिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाहर के राज्यों में बैठे हैं पत्थलगड़ी के मास्टरमाइंड, नेपाल के एक राजनायिक की भूमिका भी संदेह के घेरे में
    Next Article 88 मिशनरी संस्थाओं को सीआईडी ने दिया नोटिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.