Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 2:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»नागरिक संशोधन कानून के विरोध में मंडी हाउस से संसद मार्च शुरू, धारा 144 लागू, भारी फोर्स तैनात
    देश

    नागरिक संशोधन कानून के विरोध में मंडी हाउस से संसद मार्च शुरू, धारा 144 लागू, भारी फोर्स तैनात

    Team JoharBy Team JoharDecember 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली। नागरिक संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में कई जगह धरना-प्रदर्शन चल रहे हैं। दो दिनों की शांति के बाद मंगलवार को फिर से राजधानी में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी के चलते मंडी हाउस में धारा 144 लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार आज दिल्ली में सीएए के विरोध में कई धरना और प्रदर्शन हो रहे हैं। इन धरना प्रदर्शन के चलते जहां कुछ मार्ग बंद हैं तो कुछ मार्ग मंगलवार को प्रभावित रह सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को कई मार्गों से बचने की सलाह दी है। रोड नंबर 13 पर शाहीनबाग कांपलेक्स के सामने स्थानीय लोगों का पिछले रविवार से प्रदर्शन चल रहा है। इसकी वजह से इस रोड के दोनों कैरिज-वे बंद हैं। इसके अलावा ओखला से कालिंदी कुंज जाने वाला ओखला अंडरपास बंद है। इस कारण मथुरा रोड, आश्रम चौक, डीएनडी और आगरा कैनाल रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ हुआ है। पुलिस ने लोगों को जरूरत न होने पर इन मार्गों से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने मंगलवार दोपहर को मंडी हाउस से जंतर मंतर तक मार्च निकालने के लिए इकट्ठा हो गए हैं। हालांकि छात्रों के इस मार्च को पुलिस की अनुमति नहीं दी गई है।
    योगेंद्र यादव ने कहा सीएए और एनआरसी इस देश की आत्मा के खिलाफ। पीएम जनता को भरोसा दें कि किसी को भी देश से बाहर नहीं भेजा जाएगा।
    मंडी हाउस से निकले इस विरोध प्रदर्शन में योगेंद्र यादव भी शामिल हैं। यह मार्च बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। इस मार्च में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र शामिल होने पहुंचे हैं।
    नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसके चलते मंडी हाउस पर सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है। इसके अनुसार एक जगह पर चार से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। गौरतलब है कि जामिया के छात्र आज मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर तक प्रदर्शन करेंगे जिसके लिए वह मंडी हाउस में इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। हालांकि पुलिस ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, वित्तीय अधिकारों के विकेन्द्रीकरण से आवंटित राशि का इस्तेमाल संभव हुआ
    Next Article मुकेश अंबानी की 1.21 लाख करोड़ रुपये बढ़ी नेटवर्थ, जैक मा दूसरे स्थान पर

    Related Posts

    देश

    22 सितंबर से इलेक्ट्रॉनिक्स पर GST में भारी कटौती, AC, TV और डिशवॉशर होंगे सस्ते…

    September 16, 2025
    खेल

    युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ED ने भेजा नोटिस, सोनू सूद भी रडार पर

    September 16, 2025
    कारोबार

    GST दरों में बदलाव से मिलेगी राहत, जानिए कौन-कौन से इलेक्ट्रॉनिक आइटम होंगे सस्ते

    September 16, 2025
    Latest Posts

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.