Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»भारत की शेरनियों का शेरदिल कारनामा, पहली बार महिला विश्वकप पर कब्ज़ा
    खेल-सिनेमा

    भारत की शेरनियों का शेरदिल कारनामा, पहली बार महिला विश्वकप पर कब्ज़ा

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला विश्वकप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : चार दशक के लंबे इंतजार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नया इतिहास लिख दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने महिला विश्वकप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

    बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए। ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने बेहतरीन शुरुआत दी। इसके बाद दीप्ति शर्मा और रिचा घोष ने ताबड़तोड़ रन जोड़कर टीम का स्कोर मजबूत किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रनों पर ढेर हो गई।

    हरियाणा की युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया। उन्होंने 87 रन की पारी खेलने के साथ दो विकेट भी लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। शेफाली ने कहा, “सचिन सर से हमेशा प्रेरणा मिलती है, आज की जीत पूरे देश को समर्पित है।”

    दीप्ति शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ का खिताब जीता। फाइनल में उन्होंने 58 रन बनाए और पांच विकेट झटके। खासतौर पर लौरा वूल्वार्ट का विकेट लेकर उन्होंने मैच भारत की ओर मोड़ दिया।

    मैच देखने के लिए सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी स्टेडियम में मौजूद थे। भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद स्टेडियम में ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज उठे। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया “आज हमारी बेटियों ने इतिहास रच दिया, टीम इंडिया को सलाम।”

    क्रिकेट इतिहास क्रिकेट न्यूज़ क्रिकेट फाइनल टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दीप्ति शर्मा भारत भारत की जीत भारतीय खेल भारतीय गर्व भारतीय महिला टीम महिला क्रिकेट महिला क्रिकेट विश्वकप रिचा घोष वर्ल्डकप 2025 शेफाली वर्मा सचिन तेंदुलकर स्पोर्ट्स अपडेट स्मृति मंधाना हरमनप्रीत कौर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 03 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article उत्तरी अफगानिस्तान में भूकंप, ताजिकिस्तान-उज्बेकिस्तान में भी महसूस हुए झटके

    Related Posts

    क्राइम

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    देश

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.