Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रास्ते की जमीन के वास्ते मरवा डाला नवाब को, एक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    रास्ते की जमीन के वास्ते मरवा डाला नवाब को, एक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 3, 2025Updated:November 3, 2025No Comments3 Mins Read25
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नावाब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सतगांवा गांव में 27 अक्टूबर की रात हुई जस्मुद्दीन अंसारी उर्फ नावाब की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुल रमजान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। फरार आरोपियों के नाम मो. सैफउल्लाह और मो. ईरफान अंसारी बताये गये। अब्दुल रमजान की निशानदेही पर पुलिस नो हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (कटार/दाबी), मृतक के खून से सना कपड़ा और मोबाइल फोन जब्त किया है। इस बात का खुलासा पलामू पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन ने किया  है।

    एसपी रिष्मा रमेशन ने मीडिया को बताया कि बीते 27 अक्टूबर की रात सतगांवा गांव के 45 वर्षीय जस्मुद्दीन अंसारी की किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेज धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी थी। अगले दिन यानी 28 अक्टूबर को इस मामले में हरिहरगंज थाना में कांड संख्या 129/2025 दर्ज की गई थी। मामला बीएनएस की धारा 103(1) के तहत दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए हरिहरगंज थानेदार चंदन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम बनाई गई। टीम ने लगातार छापेमारी कर 2 नवंबर को हरिहरगंज बाजार से आरोपी अब्दुल रमजान (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया। वह पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के गुरहा गांव का रहने वाला है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने खुलासा किया कि जस्मुद्दीन अंसारी उर्फ नावाब की हत्या करने में दो दोस्तों मो. सैफउल्लाह और मो. ईरफान अंसारी ने भी उसका साथ दिया था। मो. सैफउल्लाह बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है। वहीं, मो. ईरफान अंसारी पलामू के सतगांवा में ही रहता है। दोनों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

    एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि जसीमुद्दीन अंसारी और इरफान अंसारी के बीच महज चार फीट रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों के बीच यह सहमति बनी थी कि घर निर्माण के लिए आठ फीट चौड़ा रास्ता छोड़ा जाएगा, जिसमें चार फीट जमीन जसीमुद्दीन और चार फीट इरफान देंगे। इरफान ने अपने घर के निर्माण के समय तय अनुसार चार फीट जगह छोड़ दी, लेकिन जसीमुद्दीन ने ऐसा नहीं किया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी और विवाद हुआ, जिसके बाद इरफान ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

    एसपी के अनुसार, हत्या को अंजाम देने के लिए इरफान अंसारी ने अब्दुल रमजान और बिहार के औरंगाबाद निवासी सैफुल्लाह खान को ढाई लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसमें से 50 हजार रुपये अग्रिम रूप में दिए गए थे।

    Also Read : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं चान्हो अंचल कार्यालय, गायब बीडीओ-सीओ को कारण बताओ नोटिस

    Nawab murder case solved: One arrested search for two continues एक गिरफ्तार दो की तलाश जारी नावाब हत्याकांड का खुलासा : एक गिरफ्तार रास्ते की जमीन के वास्ते मरवा डाला नावाब को
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं चान्हो अंचल कार्यालय, गायब बीडीओ-सीओ को कारण बताओ नोटिस
    Next Article हरमाड़ा इलाके में डंपर ने मचाई तबाही, 13 लोगों की मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.