Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»मनोरंजन»परम सुंदरी की धीमी दिखी रफ़्तार, वीकेंड पर टिकी सारी उम्मीदें…
    मनोरंजन

    परम सुंदरी की धीमी दिखी रफ़्तार, वीकेंड पर टिकी सारी उम्मीदें…

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म परम सुंदरी रिलीज़ के बाद शुरुआती दो दिनों में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक-कॉमेडी को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

    पहले दिन फिल्म ने 7.37 करोड़ रुपये की कमाई की। यह सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग रही और जाह्नवी कपूर के लिए दूसरी सबसे बड़ी। दूसरे दिन फिल्म की शुरुआत धीमी रही और शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार 2.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही हो पाया।

    बॉक्स ऑफिस पर इसे ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की वॉर 2 और महावतार नरसिम्हा से कड़ी टक्कर मिल रही है। अब फिल्म का भविष्य रविवार और वीकेंड की कमाई पर निर्भर करेगा।

    सिद्धार्थ मल्होत्रा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में एक विलेन 16.72 करोड़ और ब्रदर्स 15.20 करोड़ के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि परम सुंदरी 7.37 करोड़ के साथ पांचवें स्थान पर है। जाह्नवी कपूर की फिल्मों में धड़क 8.71 करोड़ के साथ पहले नंबर पर है और परम सुंदरी 7.37 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर।

    फिल्म का बजट 60 करोड़ है और पहले दो दिनों में कुल 8.69 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सिर्फ़ 12 प्रतिशत लागत ही वसूल हो पाई है। अब पूरी उम्मीद वीकेंड के कलेक्शन से जुड़ी है।

    Bollywood Movies Bollywood News Box Office Collection Hindi cinema Janhvi Kapoor New Bollywood Release Param Sundari Romantic Comedy Sidharth malhotra Weekend Collection
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहम राहुल गांधी के आदेश का पालन कर रहे हैं : इरफान अंसारी
    Next Article रात के अंधेरे में हो रहा “कोयले” का काला खेल, रामगढ़ पुलिस को भनक तक नहीं

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम

    May 25, 2026
    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026
    ट्रेंडिंग

    रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, 50 करोड़ क्लब में की एंट्री

    May 6, 2026
    Latest Posts

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.