Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई ऑडियो कॉल
    बिहार

    पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई ऑडियो कॉल

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी व्हाट्सएप पर एक मैसेज के जरिए भेजी गई, जिसमें कहा गया कि अगले 24 घंटे में उनकी हत्या कर दी जाएगी. धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और सांसद के मोबाइल नंबर पर धमाके से जुड़ा एक वीडियो भी भेजा. धमकी देने वाले ने कहा कि पप्पू यादव के गार्ड भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे, और उन्होंने यह संदेश भी दिया कि “तुम्हारा आखिरी दिन है, हैप्पी बर्थडे लॉरेंस भाई की टीम की तरफ से.” यह मैसेज पाकिस्तान के +92 नंबर से भेजा गया था, और धमकी देने वाले ने सात सेकंड का धमाके से जुड़ा वीडियो भी भेजा.

    इसके बाद से पप्पू यादव के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनकी सिक्योरिटी को कड़ी कर दी गई है. पप्पू यादव फिलहाल पूर्णिया में ही हैं, और सिक्योरिटी चेकिंग के बाद ही किसी को उनके आवास में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है. सांसद पप्पू यादव ने कहा, “मैं धमकियों के बावजूद लोगों से मिल रहा हूं. मैं इस देश को बचाने और लोकतंत्र को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हूं. मैं डरने वाला नहीं हूं.”  उन्हें बार-बार मिल रही धमकियों को देखते हुए उनके दोस्तों ने उन्हें 2.5 करोड़ रुपये की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट की है, लेकिन इसके ठीक अगले दिन ही उन्हें जान से मारने की धमकी मिल गई. पाकिस्तान से आए धमकी भरे ऑडियो कॉल में पांच करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी.

     

    छानबीन जान से मारने की धमकी धमकी भरा ऑडियो कॉल धमाके का वीडियो पप्पू यादव पाकिस्तान से धमकी पांच करोड़ की डिमांड पुलिस जांच पूर्णिया पूर्णिया सांसद बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर लॉरेंस बिश्नोई गैंग लोकतंत्र की रक्षा व्हाट्सएप धमकी सांसद पप्पू यादव सुरक्षा बढ़ाई गई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखेसारी का गाना नहीं बजाने पर बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, गाड़ियों के शीशे तोड़े गए, कई घायल
    Next Article चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश, चेन्नई हवाई अड्डे पर उड़ानें स्थगित

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Latest Posts

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.