Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद पहुंचे पप्पू यादव , कहा – ईडी के माध्यम से सीएम को परेशान कर रही बीजेपी
    झारखंड

    धनबाद पहुंचे पप्पू यादव , कहा – ईडी के माध्यम से सीएम को परेशान कर रही बीजेपी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : मंगलवार को जिले के लेढीडुमर निवासी अनुज सिंह के घर, बिहार जन अधिकार लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया के पूर्व सांसद पप्पू यादव पहुंचे.जहां आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला.

    मुख्यमंत्री को ईडी के माध्यम से परेशान किया जा रहा

    पप्पू यादव ने कहा कि झारखंड सरकार को ईडी के द्वारा अस्थिर करने का काम भाजपा कर रही है. बिना वजह मुख्यमंत्री को ईडी के माध्यम से परेशान किया जा रहा है. राजनीतिक अस्थिरता देश मे सभी जगह है. 2024 लोकसभा, विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी मजबूती के साथ यहां लड़ेगी

    नीतीश के जेडीयू अध्यक्ष बनने पर कोई बुराई नहीं 

    उन्होंने कहा कि परिवारवाद कोई मुद्दा नही है. मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा आदि है. इन सभी को गौर कर भाजपा राम के भरोसे वैतरणी पार करना चाहती है. राम के नाम पर राजनीतिक नौटंकी नही चलेगी. पप्पू यादव ने कहा कि उनका काम सेवा करना है. भले वह चुनाव जीते या हारे इससे उनके सेवा भाव मे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. वहीं नीतीश कुमार के जदयू अध्यक्ष बनने पर कहा कि बिहार के सर्वमान्य नेता वह हैं. उनके फिर से अध्यक्ष बनने में कोई बुराई नही है.

    बीजेपी को आगामी लोस चुनाव में उखाड़ फेकेगी

    उन्होंने कहा कि मीडिया प्रोपगंडा चला कर नीतीश कुमार और इंडिया गंठबंधन को बदनाम करना चाहती है, जो नही चलेगा.  बाबा साहेब के विचारों को रोंदने वाली युवाओं, महिलाओं और मजदूरों के दुश्मन वाली भाजपा सरकार को इंडिया गठबंधन आगामी लोस चुनाव में उखाड़ फेकेगी. नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाकर एक पहली कील ठोक दी गई है. देश में जातीय जनगणना और आरक्षण इंडिया गठबंधन का मुद्दा रहेगा. इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में सफलता प्राप्त करेगी.

    जोहार लाइव झारखंड धनबाद पप्पू यादव बिहार मोदी सरकार राजनीति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की राजनीतिक हलचल पर बोले राज्यपाल, गलत करने वाले को कानून का सामना करना पड़ेगा
    Next Article मेरी पत्नी के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, भाजपा की कल्पना: हेमंत सोरेन

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!

    July 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    July 9, 2026

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    July 9, 2026

    जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!

    July 9, 2026

    बरगद का पेड़ और भारत की तरक्की : कहानी 151 साल के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की

    July 9, 2026

    चर्चित बिल्डर निशित केशरी के घर में चो’री का प्रयास, चली गो’ली, बॉडीगार्ड घा’यल

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.