Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»त्रिकुट पर्वत पर रोपवे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर असली हीरो बने पन्नालाल, मुख्यमंत्री सोरेन ने किया सम्मानित
    झारखंड

    त्रिकुट पर्वत पर रोपवे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर असली हीरो बने पन्नालाल, मुख्यमंत्री सोरेन ने किया सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: त्रिकुट पर्वत पर रोपवे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर असली हीरो बने पन्नालाल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सम्मानित किया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम ने पन्नालाल से बातचीत और हादसे के बारे में पूरी जानकारी ली. सीएम की मौजूदगी में डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने उन्हें एक लाख का चेक सौंपा.

    पन्नालाल को मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित भी किया गया. त्रिकुट रोपवे हादसे में करीब एक दर्जन ट्रालियां हवा में अटक गई थीं, जिसमें 60 से अधिक लोग सवार थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों के अलावे आईटीबीपी, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने तीन दिनों तक रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को निकाला. इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. पन्नालाल ने किया था बेहतरीन कार्य: रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पन्नालाल के कार्यों की जमकर सराहना की जा रही है.

    रोपवे मेंटेनेंस में बतौर कर्मचारी कार्यरत पन्नालाल हादसे के दिन से ही लोगों को निकालने में जुटा रहा. घटना की सूचना स्थानीय लोगों को देकर पन्नालाल ने रोपवे में फंसे लोगों को कंधे पर उठाकर पहाड़ और पत्थरों के बीचों-बीच से जंगल पार कर हॉस्पिटल पहुंचाया था.

    रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पन्नालाल का यह काम तब तक चलता रहा जब तक कि इसमें फंसे सभी लोगों को बाहर नहीं निकाल लिया गया. स्थानीय लोग और जिला प्रशासन ने पन्नालाल की इस कार्य की जमकर तारीफ की है, जिसके बाद वो सुर्खियों में आए.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरंगदारी मांगने पहुंचे छह युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, एके 47 खरीदने की थी तैयारी
    Next Article त्रिकूट रोपवे हादसे में पर्यटकों की जान बचाने वालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे बात, रात 8 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे बात

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    Latest Posts

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.