Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आपत्तिजनक हालत में देख लिया था महिला के साथ, इस चलते पंकज की कर दी ह’त्या
    जोहार ब्रेकिंग

    आपत्तिजनक हालत में देख लिया था महिला के साथ, इस चलते पंकज की कर दी ह’त्या

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 30, 2025Updated:October 30, 2025No Comments2 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पंकज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोची गांव में हुए पंकज यादव हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रमेश कुमार यादव और मंदीप कुमार यादव बताये गये। इन लोगों के पास से पुलिस ने एक बाइक और दो मोबाइल फोन जब्त किया है।

    क्या था मामला

    एसपी रीष्मा रमेशन ने मीडिया को बताया कि बीते 28 अक्टूबर को बाली यादव ने सतबरवा थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनके बेटे पंकज कुमार यादव का रमेश कुमार यादव और उसके साथियों ने अपहरण कर लिया है। उन लोगों का इरादा हत्या करना था। इस पर सतबरवा थाना कांड संख्या 113/25 के तहत धारा 138/140 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रमेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पूरे घटना की साजिश का खुलासा किया।

    प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

    पुलिस पूछताछ में रमेश कुमार यादव ने बताया कि उसका पोची गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन जब वह उस महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था, तब पंकज कुमार यादव (मृतक) ने उसे देख लिया। इस राज के खुलने के डर से रमेश ने अपने साथी मंदीप कुमार यादव के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। मंदीप मृतक पंकज का चचेरा भाई है।

    छठ पर्व की शाम हुई थी वारदात

    छठ पर्व के पहले अर्घ्य की शाम दोनों अभियुक्तों ने पंकज को मोटरसाइकिल पर बैठाकर पोची नहर के पास ले गए, जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। अनुसंधान के दौरान यह भी सामने आया कि मृतक के पिता और आरोपी मंदीप कुमार यादव के बीच पहले से जमीनी विवाद चल रहा था, जो हत्या का एक और कारण बना।

    Also Read : डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूरा किया वादा, नर्सिंग छात्रा की मदद कर पेश की मिसाल…

    Pankaj was murdered after he was seen in an objectionable condition with a woman. आपत्तिजनक हालत में देख लिया था महिला के साथ इस चलते पंकज की कर दी हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, ठेका मजदूर का हाथ मशीन में फंसा
    Next Article CM हेमंत सोरेन से रांची के गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, प्रकाश पर्व का दिया निमंत्रण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.