Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पांडेय गिरोह का गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुल साइट से मांगी थी रंगदारी
    जोहार ब्रेकिंग

    पांडेय गिरोह का गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुल साइट से मांगी थी रंगदारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 17, 2026Updated:April 17, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रंगदारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ के भदानीनगर ओपी क्षेत्र के सुथरपुर में निर्माणाधीन पुल के कार्य में रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पतरातू के रोचाप का निवासी अशोक महतो है। जिसके पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एएसपी सह एसडीपीओ पतरातू गौरव गोस्वामी ने शुक्रवार को भदानीनगर ओपी में मीडिया को बताया कि सुबह करीब नौ बजे गुप्त सूचना मिली थी कि सुथरपुर स्थित पुल निर्माण स्थल पर पांडेय गिरोह के नाम पर काम शुरू करने से पहले मोबाइल के माध्यम से रंगदारी मांगी जा रही है। पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुरसे क्षेत्र से आरोपी को धर दबोचा। जांच के दौरान उसके पास से हथियार और कारतूस के साथ मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस संबंध में भदानीनगर ओपी में अलग-अलग धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया है। साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है और उस पर रंगदारी व हथियार से जुड़े कई मामले पतरातू थाना में दर्ज हैं।

    छापेमारी दल में सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

    Also Read : नक्सल हिंसा से प्रभावित दो आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, DC-SP ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    Pandey Gang Enforcer Nabbed by Police; Had Demanded Extortion Money from Bridge Construction Site पांडेय गिरोह का गुर्रा चढ़ा पुलिस के हत्थे पुल साइट से मांगी थी रंगदारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सल हिंसा से प्रभावित दो आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, DC-SP ने सौंपा नियुक्ति पत्र
    Next Article ‘ऑपरेशन कोटिनिर’ से फतह हुआ खपिया जंगल, 15 लाख के इनामी और महिला सहित 4 नक्सलियों का खात्मा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिटायरमेंट पर बड़ा फैसला: MP के जज अवनींद्र सिंह ने PM फंड में देंगे 1 करोड़, साथ ही पत्नी संग किया देहदान

    September 19, 2026
    Latest Posts

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.