Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए पंचांग पूजा शुरू, 21 ब्राह्मण अलग अलग कालखंड में कराएंगे मुख्य पूजा
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए पंचांग पूजा शुरू, 21 ब्राह्मण अलग अलग कालखंड में कराएंगे मुख्य पूजा

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    अयोध्या। अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर बनने वाले मंदिर के लिए भूमि पूजन से पहले पंचांग पूजन आरंभ हो गया है। इसी क्रम में मंदिर-मंदिर अनुष्ठान शुरू होगा। यानी सभी मंदिरों में श्रीरामचरितमानस का संकल्पित अखंड रामायण पाठ शुरू होगा, जिसकी पूर्णाहुति चार अगस्त को होगी। चार अगस्त को भी आराधना होगी जबकि पांच अगस्त को पीएम मोदी मुख्य पूजन करेंगे।

    पांच अगस्त को भूमि-पूजन के निर्धारित मुहूर्त पर दोपहर साढ़े 11 से साढ़े 12 बजे के मध्य हरि संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम में काशी, अयोध्या, दिल्ली, प्रयाग के विद्वानों को बुलाया है। अलग-अलग पूजा के अलग-अलग एक्सपर्ट हैं। पूरी टीम 21 ब्राह्मणों की है जो अलग अलग तरीकों से पूजा कराएगी। यह एक वक्त में नहीं होगी बल्कि अलग अलग कालखंड में अलग-अलग ब्राह्मण पूजा कराएंगे।

    अयोध्या के प्रत्येक मंदिर व घर में यह आयोजन सुनिश्चित कराने के लिए विहिप के केन्द्रीय पदाधिकारी व संतों की संयुक्त टीम स्थान-स्थान पर योजनाबद्ध ढंग से सम्पर्क कर रही है। यह टीम सम्बन्धितों से यह आग्रह भी कर रही है कि पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आई इस शुभ घड़ी पर अधिक से अधिक स्थानों पर सामूहिक आयोजन हों जिससे किसी भी प्रकार की आशंका निर्मूल सिद्ध हो जाए और जनमानस भी आनंदित हो।

    रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में अयोध्या नगरी दुलहन की तरह सज-धज कर तैयार हो गयी है। पीताम्बरी व भगवा पताकाओं से पूरे नगर को सुसज्जित किया जा रहा है। इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए साकेत महाविद्यालय से लेकर हनुमानगढी तक सड़क के किनारे डबल बैरीकेडिंग कराई जा रही है।

    राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार दो सौ से ढाई सौ लोगों के बैठने को सोशल डिस्टेसिंग के साथ बैठाने के पंडाल का क्षेत्रफल बढ़ा कर दो गुना कर दिया गया है। इसके साथ दो अलग-अलग मंच भी तैयार किया जा रहा है। फिलहाल मुख्य मंच पर पीएम मोदी व संघ प्रमुख मोहन भागवत, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन व मुख्यमंत्री योगी समेत रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास विराजमान होंगे।

    ayodhya temple and big National news Online news ram mandir trust
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में पिछले 24 घंटे में 52050 नए मामले सामने आए, 803
    Next Article हजारीबाग : भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    चाईबासा

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025
    देश

    इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.