Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू का लाल CRPF जवान पंचतत्व में विलीन, छत्तीसगढ़ में हुए थे शहीद
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू का लाल CRPF जवान पंचतत्व में विलीन, छत्तीसगढ़ में हुए थे शहीद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में पलामू का लाल CRPF जवान महिमा शुक्ला शहीद हो गए। 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में IED विस्फोट में पलामू जिले के नीलांबर पितांबरपुर (लेस्लीगंज) के कमलकेडिया के रहने वाले महिमा शुक्ला गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनके दोनों पैर जख्मी हो गए थे। उनका इलाज किया जा रहा था। इसी क्रम में गुरुवार को उनका निधन हो गया। शुक्रवार सुबह जवान का पार्थिव शरीर उनके घर पर लाया गया और फिर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। महिमा शुक्ला अमर रहे के नारे लगाए गए। अंतिम विदाई देते समय हर किसी की आंखें नम थी।

    महिमा शुक्ला CRPF में हवलदार के पद पर तैनात थे। 11 फरवरी को महिमा शुक्ला नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। इसी क्रम में IED की चपेट में आ गए थे। इस विस्फोट में उनके दोनों पर उड़ गए थे। उन्हें इलाज के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर में भर्ती करवाया गया था। वह 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। जहां इलाज के क्रम में उनके सासों की डोर टूट गयी। उनके शहीद होने की खबर के साथ ही पूरे पलामू में मातम छा गया। पैतृक गांव कमलकेडिया में शोक की लहर है। महिमा शुक्ला लंबे वक्त से छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात थे। अंतिम संस्कार में चतरा सांसद कालीचरण सिंह, पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के अलावा CRPF आईजी साकेत कुमार सिंह, पलामू DIG वाईएस रमेश, CRPF DIG पंकज कुमार ने भी सलामी दी। साथ ही पलामू जिला प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद थे।

    Also Read : राज्य के इन दो जिलों में कल से आयोजित होगा रोजगार मेला…

    Also Read : भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों ने गंवाई जान… जानें कहां

    Also Read : MP पप्पू यादव की रिश्तेदार डॉ. सोनी हुई सड़क हादसे का शिकार… जानें पूरा मामला

    Palamau's son CRPF jawan immersed in Panchtatva was martyred in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में हुए थे शहीद पलामू का लाल CRPF जवान पंचतत्व में विलीन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोली पर टिप्पणी को लेकर फराह खान की लोगों ने जमकर लगाई क्लास!
    Next Article राशन कार्ड धारकों के लिए E-KYC कराना अब होगा आसान… जानें कैसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.