Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राज्य के इन दो जिलों में कल से आयोजित होगा रोजगार मेला…
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य के इन दो जिलों में कल से आयोजित होगा रोजगार मेला…

    Team JoharBy Team JoharFebruary 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रोजगार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में कल यानी 22 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न बड़ी कंपनियां भाग लेंगी. यह रोजगार मेला राज्य के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है. इस मेले में इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर नौकरी पा सकते हैं, और सैलरी योग्यता, अनुभव और पद के अनुसार तय की जाएगी. न्यूनतम वेतनमान 7 हजार रुपये प्रति माह और अधिकतम वेतनमान 45 हजार रुपये रहेगा. यह रोजगार मेला रांची और धनबाद जिलों में आयोजित होगी.

    आवश्यक दस्तावेज

    रोजगार मेला में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अपने बायोडाटा की दो Copies, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, नियोजनालय निबंधन कार्ड और स्थानीय प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है. स्थानीय प्रमाण पत्र को अंचलाधिकारी से अप्रूव्ड कराना जरूरी है. दस्तावेजों की जांच नियोजालय के अधिकारियों द्वारा की जाएगी. यदि किसी दस्तावेज में गड़बड़ी पाई जाती है, तो उम्मीदवार को मेला में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलेगी.

    रोजगार मेले में भाग लेने वाली कंपनियां

    रांची में रोजगार मेला सर्कुलर रोड स्थित नियोजनालय परिसर में आयोजित किया जाएगा, जो सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर शाम तक चलेगा. इसमें करीब 22 कंपनियां भाग लेंगी. इनमें रानी हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स (मेल/फीमेल) के 6 पद, द वसपोल इंडस्ट्रीज एलटीडी में रिसर्च केमिस्ट के 4 पद, प्रेमसंस मोटर्स में 15 पद, शिवा प्रोटेक्शन फोर्स में सिक्योरिटी गार्ड के 40 पद, आरोहण रांची में कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव के 20 पद, रांची पेशेंट केयर सर्विसेज में होम केयर नर्स के 40 पद और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में ट्रेनी क्रेडिट अफसर के 100 पद सहित कई अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी.

    धनबाद में भी एक रोजगार मेला आयोजित होगा, जहां भी कई कंपनियां उम्मीदवारों से मुलाकात करेंगी. यह रोजगार मेला राज्य में बेरोजगारी की समस्या से निपटने और युवाओं को रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

    Also Read : भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों ने गंवाई जान… जानें कहां

    Arohan Ranchi companies customer service representative Dhanbad Documents employment office home care nurse jharkhand Job Fair Jobs Labor Department local certificate Premsans Motors ranchi Recruitment research chemist Salary security guard Shiva Protection Force Skill Development staff nurse trainee credit officer unemployment Utkarsh Small Finance Bank. Vaspol Industries आरोहण रांची उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक कंपनियां कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव कौशल विकास झारखंड ट्रेनी क्रेडिट अफसर दस्तावेज धनबाद नियोजनालय नौकरी प्रेमसंस मोटर्स बेरोजगारी भर्ती रांची रिसर्च केमिस्ट रोजगार मेला वसपोल इंडस्ट्रीज शिवा प्रोटेक्शन फोर्स श्रम विभाग सिक्योरिटी गार्ड सैलरी स्टाफ नर्स स्थानीय प्रमाण पत्र होम केयर नर्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभीषण सड़क हादसे में नौ लोगों ने गंवाई जान… जानें कहां
    Next Article होली पर टिप्पणी को लेकर फराह खान की लोगों ने जमकर लगाई क्लास!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.