पलामू : टीपीसी कमांडर संतोष भुइयां को गिरफ्तार, कई मुठभेड़ में रहा है शामिल

पलामू। पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टॉप टीपीसी कमांडर संतोष भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पलामू-चतरा सीमा पर अनगड़ा जंगल में पुलिस और टीएसपीसी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। संतोष भुइयां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के हाथों बच गया था और भागकर पलामू के सीमावर्ती इलाके में दाखिल हुआ। इसी क्रम पुलिस के हत्थे चढ़ा है। संतोष भुइयां पलामू के मनातू थाना क्षेत्र में 2021 में सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ जबकि 2022 में चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र में हुए सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा है। संतोष मूल रूप से मनातू के नागद इलाके का रहने वाला है।

सर्व अभियान में जगुआर, जैप, आईआरबी के साथ साथ पलामू चतरा के जिला बल के जवानों को तैनात किया गया है। 15 लाख के इनामी टीएसपीसी कमांडर आक्रमण गंझू के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया था, इसी क्रम में मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर के दौरान आक्रमण और उसके दस्ते के कई सदस्य बचकर निकल गए। पुलिस को मौके से हथियार समेत कई सामग्री मिली है। जिसके बाद पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है।