Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू : अब तक 50 लोगों की हो चुकी है मौत, ‘ चुकरू’ गांव के पानी में पाया गया अत्याधिक फ्लोराइड
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू : अब तक 50 लोगों की हो चुकी है मौत, ‘ चुकरू’ गांव के पानी में पाया गया अत्याधिक फ्लोराइड

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2020No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    पलामू : ज़िला मुख्यालय मेदिनीनगर से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित गांव ‘चुकरू’ जहां एक एक कर लोग मौत के मुंह में समाते जा रहे हैं। फ्लोरोसिस बीमारी की चपेट में आकर अब तक 50 मौतें हो चुकी है। चुकरु गांव में 20-25 घर है जिनमे करीब 150 लोग रहते हैं। यहां पाल, चेरो व खरवार जाति के लोग रहते हैं। कई लोग यहां से पलायन कर चुके हैं। चुकरू गांव में जो पानी का प्रयोग करते हैं वह पीने लायक नहीं है। फ्लोराइड की मात्रा अत्याधिक पांच प्रतिशत तक है जबकि दो से अधिक होने पर यह जानलेवा साबित होता है।

    • विगत 30 वर्षों से फ्लोराइड युक्त पानी यहाँ के लोगों पर कहर बरपा रहा है

    चुकरू गांव के लोगे विगत 30 वर्षों से फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर हैं और काल के गाल में समाते जा रहे हैं। विडंबना इस बात का है कि इस गांव में स्वच्छ जल मुहैया कराने के सवाल का ज़िले के संबंधित अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं होता। करीब 10 वर्ष पहले चांपानलों में पानी फिल्टर कराने लिए मशीन लगाया गया था, पर आज हस्र यह है कि सभी चांपानल पर लगी मशीनें बेकार पड़ी हैं। गावं में ग्रामीण जलापूर्ति योजना की भी शुरुआत की गई थी मगर वह भी पूर्णतया असफल साबित हुआ। ज़िले के संबंधित अधिकारियों से इस बाबत पूछे जाने पर कुछ भी जवाब उनके पास नहीं होता। जब कभी मामला जोर पकड़ता है स्वछता विभाग के अधिकारी गांव के समीप नदी से पाइपलाइन से पानी पहुंचाने का प्रयास करते हैं लेकिन बावजूद पानी नहीं पहुंचाता। क्योंकि की नदी में बना कुआं बालू से भरा पड़ा हुआ है, उसकी सफाई और पाइप लाइन की सफाई नहीं की जाती है। वहीं गांव में लगे टंकी खराब हो चुका है।

    • गांव के लागों को दूसरे स्थान शिफट करना ही एक मात्र समाधान:सिविल सर्जन

    पलामू के तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ आरपी सिन्हा ने बताया की 2002 से 2009 तक के अपने कार्यकाल के दौरान चुकरु समस्या पर वर्ष 2005 में जारी अपनी रिपोर्ट में दो बातें का जिक्र किया था। पहला तत्काल राहत के लिए दूसरा दूसरे जगह से पानी पहुंचाने की व्यवस्या करना और चुकरु गांव से सभी लोगों को दूसरे स्थान पर शिफट करना ही एक मात्र उपाय हैं।

    • गांव में प्रवेश करते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं

    चारपाई पर लेटे कर अपनी मौत का इंतजार करते लोगों की भयावह स्थिति को देख रोंगटे खडे हा जाते हैं । इस गांव में प्रवेश करते ही अपको चारों तरफ मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। आज स्थिति यह है कि यहां के अधिकांश लोग चलने से लाचार हो चुके हैं। बैठने पर बिना किसी सहारे का खड़ा हो पाना मुश्किल है। गांव बुर्जुग सुदामा पाल इसी का उदाहरण इन दिनों चारपाई में ही जीवन गुजार रहे हैं। फ्लोराइडयुक्त पानी का असर सबसे पहले पीने वाले की दातों पर ही पड़ता है, फिर धीरे-धीरे शरीर को जकड़ना शुरू कर देता है। धीरे धीरे पूरे शरीर को विकलांग बना देता है। लगभग सभी लोगों की हालात बदतर हो चली है। गांव वालों का कहना है कि अगर पानी जलापूर्ति योजना के तहत हमें गांव के बाहर से पेयजल आपू्र्ती की व्यवस्था हो जाए तो उनका जीवन बच सकता है ।

    • पांच साल में एक बार चुनाव के समय विधायक को इस गांव की याद आती है

    गांव के मुखिया सरिता देवी का कहना है कि यहाँ के विधायक का कोई ध्यान नहीं है। पांच साल में एक बार चुनाव के समय विधायक को इस गांव की याद आती है इस गांव के लोगों को पानी पिलाने की बात कर सिर्फ वोट लेकर चले जाते हैं। पूर्व और वर्तमान दोनों विधायकों की यही परम्परा रही है। जीतने और विधायक बनने के बाद एक बार भी इस गांव का हाल चाल जानने नहीं आती हैं।

    • चकरू गांव में पीने के पानी का मामला सदन में उठाया था:चौरसिया

    हिन्दुस्थान समाचार ने जब उनसे जानना चाहा कि आखिर चकरू के निवासीयों को आज तक पीने का पानी क्यों नहीं मिल पाया । डालटनगंज विधानसभा के वर्तमान विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि उन्हें पता है कि चुकरु के पांच पंचायत में 30 प्रतिशत से ऊपर पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक है। जब वे रघुवर सरकार में थे वर्ष 2016 में उन्होंने आवाज़ उठाई थी। सरकार की ओर से कार्य शुरू भी किया गया लेकिन इस गांव का इलाका पूरी तरह से ड्राई जोन होने से कार्य में गति नहीं आ सकी।

    वहीं डालटनगंज विधानसभा के पूर्व विधायक व मंत्री के एन त्रिपाठी ने कहा कि वे चुकरु गांव पर वर्ष 2012-13 में उन्होंने विधानसभा में सवाल उठाया था। उस समय वे सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे। चुकरु गांव के चापानलों में मशीन लगा ताकि लोग स्वछ पानी पी सकें। वहाँ पानी का टंकी भी बना। लेकिन बाद के जनप्रतिनिधियों ने इस ओर रख-रखाव पर ध्यान नहीं दिया जिससे वहाँ पर व्यवस्थाएं चरमरा गयी।

    बहरहाल नेताओं का आरोप प्रत्यारोप तो कभी खत्म नहीं हो सकता लेकिन जल की आस में जीवन खो रहे चकरू के गांव का दर्द अगर यहां के जनप्रतिनिधि और प्रशासन तक पहुंच जाए तो सैकडों लोगों को मौत के मूंह में जाने से बचाया जा सकता है ।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी : 28.5 एकड़ खेत में लगी अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट
    Next Article धनबाद : भू-धंसान का बढ़ता दायरा, कई घर हुए जमींंदोज, डरी-सहमी सी है जिंदगियां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.