Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»#Pakistan News#: अब पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, इमरान खान के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
    जोहार ब्रेकिंग

    #Pakistan News#: अब पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, इमरान खान के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    कराची : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ शुक्रवार को कृषि उत्पादों से लेकर ईंधन तक और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में एक किसान यूनियन ने मुल्तान में ट्रैक्टर रैली निकाली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किसान इत्तेहाद बिजली, उर्वरक, कृषि उत्पादों और डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में अपने ट्रैक्टरों को सड़कों पर ले आए।

    रैली के दौरान वे इमरान खान के खिलाफ नारेबाजी की गई और कई प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां भी थाम रखी थीं। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि इमरान खान की अगुवाई वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार ने बहुत सस्ती दरों पर कृषि जिंसों को खरीदा है, इतना ही नहीं किसानों को इससे राहत भी नहीं मिल पाई है।

    घाटे को बनाए रखने के बावजूद, किसान डीजल, बिजली और उर्वरकों की बढ़ती कीमतों का भुगतान करने के लिए मजबूर हैं। किसानों में से एक ने कहा, “सब कुछ इतना महंगा है, कृषक समुदाय की हालत खस्ता है।’ किसानों ने नलकूप चलाने के लिए बिजली बिल में छूट के साथ-साथ बिजली, उर्वरक, और डीजल पर सब्सिडी देने की मांग की है। आंदोलनकारी किसानों ने इमरान खान को अल्टीमेटल देते हुए कहा है कि यदि 31 मार्च तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वो फिर धरना देंगे।

    Imran khan International news Latest news Online news pakistan news World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएशियाई मूल के अमेरिकियों के खिलाफ हिंसा समाप्त हो : बाइडेन
    Next Article गुमला में हत्या के आरोपी की ग्रामीणों ने पीट-पीट की हत्या, जांच करने तक नहीं पहुंची पुलिस, चौकीदार से मंगवाया शव

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह : कांडों के निष्पादन में ढिलाई, तीन थाना प्रभारियों को एसपी ने किया शोकॉज

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026
    Latest Posts

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026

    गिरिडीह : कांडों के निष्पादन में ढिलाई, तीन थाना प्रभारियों को एसपी ने किया शोकॉज

    June 13, 2026

    रांची को भोपाल-गांधीनगर से जोड़ने की पहल, प्रधानमंत्री से सीधी ट्रेन चलाने की अपील

    June 13, 2026

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.