Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, फाइनल में पहुंची
    खेल-सिनेमा

    पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, फाइनल में पहुंची

    Team JoharBy Team JoharNovember 9, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 152 रन बनाए थे. जबाव में पाकिस्तान टीम ने 19.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसी के साथ पाकिस्तान टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया.

    पाकिस्तान की टीम 13 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2009 के फाइनल में पहुंची थी और तब पाकिस्तान ने विश्व कप जीता था। पाकिस्तान की टीम दो बार फाइनल में पहुंची है। 2007 टी20 वर्ल्ड कप क फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। अब दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से एडिलेड में कल है। फैन्स 2007 टी20 वर्ल्ड कप की तरह भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल की उम्मीद कर रहे हैं। फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में फिन एलेन आउट हो गए। उन्हें शाहीन अफरीदी ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। एलेन चार रन बना सके। इसके बाद डेवोन कॉन्वे और कप्तान केन विलियम्सन ने दूसके विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी निभाई। कॉन्वे रन आउट हो गए। वह 20 गेंदों में 21 रन बना सके। ग्लेन फिलिप्स कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

    कप्तान विलियम्सन और डेरिल मिचेल ने चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई। विलियम्सन अर्धशतक से चूक गए। वह 42 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में विलियम्सन ने एक चौका और एक छक्का लगाया। मिचेल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने नीशम के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी निभाई और न्यूजीलैंड को 152 रन तक पहुंचाया। मिचेल 35 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, नीशम 12 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

    पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की। शाहीन अफरीदी फॉर्म में वापस आ चुके हैं। उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, नसीम शाह ने भी कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 30 रन दिए। हालांकि, उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। नवाज को एक विकेट मिला। 

    153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। यह दोनों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय में नौवीं शतकीय साझेदारी है, जो कि सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर भारत के रोहित शर्मा और रोहित शर्मा की जोड़ी है। रोहित-राहुल के बीच पांच बार टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतकीय साझेदारी हुई है। टी20 वर्ल्ड कप में बाबर और रिजवान के बीच यह तीसरी शतकीय साझेदारी है, जो कि सबसे ज्यादा है।

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा: पुलिसअधिकारियों पर हमला मामले में बड़ी कार्रवाई, 49 गिरफ्तार
    Next Article CM सोरेन ने आदिवासी महिलाओं को दी सलाह, बोले- हड़िया बेचना छोड़ बच्चों को पढ़ाएं

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.