राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से रिम्स के निदेशक पद्मश्री डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने मुलाकात की

Joharlive Team

रांची। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शुक्रवार को राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक पद्मश्री डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने राज भवन आकर मुलाकात की।
राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट के क्रम में श्री प्रसाद ने रिम्स द्वारा नोवेल कोरोना वायरस प्रभावित मरीजों के उपचार के अतिरिक्त विभिन्न रोगों उपचारों के लिए किये जा रहे सार्थक प्रयास की जानकारी दी।
श्रीमती मुर्मू ने नवनियुक्त रिम्स निदेशक को शुभकामना देते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में अच्छे कार्य करते रहें ताकि जनमानस की अपेक्षाओं पर खड़ा उतर सकें। उन्होंने कहा कि रिम्स के विकास के लिये वे हर सम्भव मदद करेंगी।