Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सात सूत्री मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना
    झारखंड

    सात सूत्री मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अनिश्चितकालीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : जेएलकेएम के बैनर तले गिरिडीह सदर अस्पताल परिसर में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। अस्पताल के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हैं।

    धरना पर बैठे कर्मियों में अफताब आलम, प्रतिमा सिंह सहित जेएलकेएम नेता नागेंद्र चंद्रवंशी प्रमुख रूप से शामिल हैं। कर्मियों ने बताया कि वे लंबे समय से बकाया वेतन, ईपीएफ, ईएसआई और पूर्व में की गई सभी कटौतियों के भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    कर्मियों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा निर्धारित समय पर वेतन और बोनस का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा कई कर्मचारी वर्षों से काम करने के बावजूद अब तक नियुक्ति पत्र से वंचित हैं, जिससे उनका भविष्य असुरक्षित बना हुआ है। धरनार्थियों की मांग है कि सभी पदों पर कार्यरत कर्मियों को तत्काल नियुक्ति पत्र जारी किया जाए।

    धरना में शामिल तकनीकी डिग्रीधारी कर्मचारियों ने बताया कि उनसे कुशल कार्य लिया जा रहा है, लेकिन उन्हें अकुशल श्रेणी के अनुसार वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि तकनीकी डिग्रीधारी कर्मियों को कुशल श्रेणी में रखते हुए उचित वेतन दिया जाए।

    अन्य मांगों में प्रत्येक माह की 7 तारीख तक मानदेय भुगतान सुनिश्चित करना शामिल है। साथ ही अनुत्तीर्ण कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्किल टेस्ट का परिणाम जल्द जारी कर उनकी पद बहाली की मांग भी उठाई गई है।

    कर्मियों ने यह भी बताया कि वेतन भुगतान में देरी का एक बड़ा कारण उपस्थिति पंजी (एबसेंटी) पर समय से हस्ताक्षर नहीं होना है। उन्होंने सिविल सर्जन से मांग की है कि सभी प्रखंड प्रभारियों को हर माह की 5 तारीख तक एबसेंटी पर हस्ताक्षर करने का निर्देश दिया जाए, ताकि समय पर वेतन का भुगतान हो सके।

    Also Read : गोड्डा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

    Appointment letter Computer Operator Employee Movement EPF ESI Giridih news honorarium payment indefinite protest JLKM Local News Outsourced Employees Sadar Hospital salary payment technical staff अनिश्चितकालीन धरना आउटसोर्सिंग कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मचारी आंदोलन गिरिडीह समाचार जेएलकेएम तकनीकी कर्मचारी नियुक्ति पत्र मानदेय भुगतान वेतन भुगतान सदर अस्पताल स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार
    Next Article गढ़वा में सोलर विलेज बनाने की योजना, ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

    Related Posts

    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘अंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘अंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.