Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हमारे सैनिक सीमा सुरक्षा के साथ आपदा में भी देशवासियों की सेवा करते हैं : राज्यपाल
    झारखंड

    हमारे सैनिक सीमा सुरक्षा के साथ आपदा में भी देशवासियों की सेवा करते हैं : राज्यपाल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 17, 2026Updated:January 17, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राज्यपाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को रांची में रक्षा सम्पदा उप-कार्यालय के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार का यह फैसला झारखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण और दूरदर्शी है। इससे राज्य में रक्षा भूमि से जुड़े मामलों का प्रबंधन अब और अधिक मजबूत, प्रभावी और समयबद्ध हो सकेगा।

    राज्यपाल ने बताया कि पहले झारखंड के सभी जिलों और सैन्य स्टेशनों की रक्षा भूमि का प्रबंधन बिहार के दानापुर से किया जाता था। रांची में उप-कार्यालय खुलने से अब रक्षा भूमि से जुड़े मामलों का स्थानीय स्तर पर जल्द और आसान समाधान हो सकेगा। इससे राज्य प्रशासन और रक्षा प्रतिष्ठानों के बीच समन्वय भी बेहतर होगा।

    भारतीय सैनिकों के पराक्रम की सराहना

    राज्यपाल ने भारतीय सैनिकों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे सैनिक न सिर्फ सीमाओं की रक्षा करते हैं, बल्कि आपदा के समय भी पूरी निष्ठा से देशवासियों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि जब देशवासी चैन की नींद सोते हैं, तब सैनिक सीमा पर देश की सुरक्षा में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक कठिन मौसम और दुर्गम इलाकों में अपने परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करते हैं। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण पूरी दुनिया के लिए मिसाल है।

    देश की सुरक्षा नीति पर राज्यपाल का संदेश

    राज्यपाल ने कहा कि भारत शांति में विश्वास करता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर अपनी रक्षा करना भी जानता है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे अभियानों से सेना ने यह साफ कर दिया है कि यह नया भारत है, जो शांति चाहता है लेकिन आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में भी सक्षम है।

    उन्होंने पीएम के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सैनिकों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। आत्मनिर्भर भारत के तहत रक्षा क्षेत्र में हो रहे प्रयासों से देश की सैन्य ताकत लगातार मजबूत हो रही है। अंत में राज्यपाल ने रक्षा सम्पदा उप-कार्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा मंत्रालय की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यालय राष्ट्र सेवा और सैनिक कल्याण की भावना को और मजबूत करेगा।

    Also Read : विराट रामायण मंदिर में विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित, सीएम नीतीश समेत कई गणमान्य रहे मौजूद

    Governor Santosh Gangwar inaugurated the new building of the Defence Estates Sub-Office. राज्यपाल संतोष गंगवार ने रक्षा सम्पदा उप-कार्यालय के नए भवन का किया उद्घाटन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविराट रामायण मंदिर में विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित, सीएम नीतीश समेत कई गणमान्य रहे मौजूद
    Next Article देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम ने दिखाई हरी झंडी, देवघर से कामाख्या यात्रा को मिलेगा नया रफ्तार

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.