Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दूरदर्शी सोच और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है हमारी सरकार : CM
    झारखंड

    दूरदर्शी सोच और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है हमारी सरकार : CM

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 17, 2025Updated:April 17, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुख्यमंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड सरकार और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच एक MoU किया गया। यह MoU राज्य सरकार के कर्मचारियों के सैलरी पैकेज को लेकर किया गया। इस एमओयू पर वित्त विभाग की विशेष सचिव राजेश्वरी बी और SBI के उप महाप्रबंधक देवेश मित्तल ने हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत, जिन सरकारी कर्मचारियों का सैलरी अकाउंट SBI में होगा, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 1 करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा और कई अन्य बैंकिंग सेवाएं मिलेगी।

    एक बार फिर नए अध्याय की हो रही शुरुआत

    मुख्यमंत्री ने एमओयू हस्ताक्षर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी श्रेणी के सरकारी कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में सरकारी कर्मियों को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में आज से एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार के कर्मियों को दुर्घटना बीमा का कवर प्रदान करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ मिलकर यह कदम उठाया गया है। दुर्घटना बीमा के माध्यम से उन्हें सेवा काल के दौरान दुर्घटना में मौत होने पर उनके परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी । इसके अलावा कई और व्यवस्थाएं हमारी सरकार ने शुरू की है, जिसके जरिए सरकारी कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित करने का कार्य कर रहे हैं ।

    सरकारी कर्मियों को विपरीत और जटिल परिस्थितियों में दे रहे आर्थिक सुरक्षा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर व्यक्ति अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता है। चाहे वह आर्थिक सुरक्षा का मामला हो या फिर स्वास्थ्य या जीवन सुरक्षा का, हमारी सरकार अपने सभी सरकारी कर्मियों की आर्थिक सुरक्षा को लेकर दूरदर्शी सोच और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है । मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह सरकार को आपकी चिंता है ,उसी प्रकार अब झारखंड जैसे पिछड़े राज्य में एसबीआई जैसी संस्थाएं सहयोग के लिए आगे आ रही है।

    राज्य के विकास में सरकारी कर्मचारियों का अहम रोल

    CM ने कहा कि राज्य के विकास में सरकारी कर्मियों की अहम भूमिका होती है । राज्य कैसे आगे बढ़े, इसके लिए नीति निर्धारण से लेकर कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारने का माध्यम सरकारी कर्मचारी बनते हैं। ऐसे में सरकारी कर्मियो का मनोबल बढ़ाने के साथ, उन्हें कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण दिया जा है । सरकारी कर्मचारी भी राज्य हित में अपने कार्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करें।

    इस अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, और SBI के मुख्य महाप्रबंधक (झारखंड-बिहार) के. बी. बंगारराजू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Also Read : मंत्री हफीजुल हसन की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    accident insurance Agreement banking facilities Chief Minister event Chief Minister Hemant Soren Devesh Mittal employee benefits Finance Department government agreement Government Employees Health Insurance Jharkhand Government Jharkhand news life insurance MOU public service Rajeshwari B Salary Package SBI State Bank of India एमओयू कर्मचारी लाभ जीवन बीमा झारखंड समाचार झारखंड सरकार दुर्घटना बीमा देवेश मित्तल बैंकिंग सुविधा भारतीय स्टेट बैंक मुख्यमंत्री कार्यक्रम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजेश्‍वरी बी वित्त विभाग समझौता सरकारी कर्मचारी सरकारी समझौता सरकारी सेवा सैलरी पैकेज स्वास्थ्य बीमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंत्री हफीजुल हसन की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    Next Article बेटे ने मां पर किया जानलेवा हमला, फिर क्या हुआ…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.