सरकारी क्षेत्र में स्थायी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल-1) के 300 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इनमें 285 पद जनरलिस्ट और 15 पद हिंदी (राजभाषा) ऑफिसर के लिए निर्धारित हैं।
जनरलिस्ट पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, जबकि हिंदी ऑफिसर पद के लिए हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर्स डिग्री अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा जनवरी 2026 में और मुख्य परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1000 रुपये तथा एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाकर करियर सेक्शन में भर्ती लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड कर शुल्क जमा करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है।
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा। शुरुआती बेसिक वेतन करीब 50 हजार रुपये से अधिक होगा, जबकि कुल मासिक वेतन और भत्ते मिलाकर यह राशि लगभग 85 हजार रुपये तक पहुंच सकती है। साथ ही डीए, एचआरए, मेडिकल और पेंशन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
इंश्योरेंस सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है।

