Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की आपात हार्ड लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
    झारखंड

    रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की आपात हार्ड लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इंडिगो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बीती देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 7361 को तकनीकी कारणों से हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी, जिससे विमान में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पायलट की सूझबूझ से सभी 75 यात्री सुरक्षित रहे और कोई नुकसान नहीं हुआ। लैंडिंग के दौरान यात्रियों को तेज झटका महसूस हुआ, लेकिन विमान को सुरक्षित रूप से रनवे पर उतार लिया गया।

    हार्ड लैंडिंग की वजह

    रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि इंडिगो का यह विमान देर से रात करीब 8:30 बजे रांची पहुंचा था। लैंडिंग के समय कुछ तकनीकी गड़बड़ी सामने आई, जिसके कारण पायलट को हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, हार्ड लैंडिंग के बाद जांच में विमान के पिछले हिस्से में कोई बाहरी नुकसान नहीं पाया गया। विमान को एप्रन रैंप से जोड़ने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने बताया कि कई बार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हार्ड लैंडिंग करानी पड़ती है, जिसके बाद विमान की तकनीकी जांच की जाती है।

    भुवनेश्वर की उड़ान रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी

    हार्ड लैंडिंग के बाद विमान को अगली उड़ान के लिए सुरक्षित नहीं माना गया। इसे ठीक करने के लिए दिल्ली से इंजीनियरों की टीम बुलाई गई है। इसी विमान को रांची से भुवनेश्वर जाना था, जिसके लिए बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर मौजूद थे। रात करीब 9:40 बजे यात्रियों को बताया गया कि तकनीकी कारणों से विमान उड़ान भरने की स्थिति में नहीं है और फिलहाल कोई दूसरा विमान उपलब्ध नहीं है। इससे नाराज यात्रियों ने कुछ देर हंगामा भी किया। बाद में इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की। इसके अलावा 35 यात्रियों को कार से भुवनेश्वर भेजा गया, जबकि बाकी यात्रियों को आगे की जानकारी देने का आश्वासन दिया गया।

    Also Read : संयुक्त राष्ट्र में करियर का मौका, YPP के लिए आवेदन कल तक

    An IndiGo aircraft made a hard landing at Ranchi airport An IndiGo flight made an emergency hard landing at Ranchi airport; all passengers are safe. narrowly averting a major accident. बड़ा हादसा टला रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की हार्ड लैंडिंग सभी यात्री सुरक्षित
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओरिएंटल इंश्योरेंस में 300 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 18 दिसंबर
    Next Article पटना में पुलिस अधिकारियों का बड़ा तबादला, 53 पदाधिकारियों का फेरबदल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.