Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुबई फैशन वीक में उरांव जनजाति की पारंपरिक ड्रेस ‘लुगा’ लांच, जानें क्या है खास
    झारखंड

    दुबई फैशन वीक में उरांव जनजाति की पारंपरिक ड्रेस ‘लुगा’ लांच, जानें क्या है खास

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2024Updated:October 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: दुबई फैशन वीक 2024 में देश-विदेश के प्रमुख फैशन डिजाइनरों ने अपनी स्टाइलिश कलेक्शन पेश की. इस साल के आयोजन में एक विशेष आकर्षण झारखंड के उरांव जनजाति का पारंपरिक पहनावा ‘लुगा’ था, जो पहली बार रैंप पर प्रस्तुत किया गया. स्थानीय हैंडलूम से बने इस लुगा परिधान को पहनकर बच्चों ने रैंपवॉक किया, जो दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया. इस फैशन शो का थीम ‘फैशन फॉर ऑल सीजन-3’ था, जिसमें पहली बार किसी आदिवासी जनजाति का पारंपरिक पहनावा इस तरह से प्रस्तुत किया गया. जूरी कमेटी ने इस विशेष पहल की सराहना की. लुगा परिधान को मिस इंडिया इंटरनेशनल 2022 की रनरअप कांति गाड़ी के फैशन ब्रांड ‘द प्राइड ऑफ ट्राइब’ ने डिजाइन किया था, जिसे फैशन डिजाइनर निमिता केरकेट्टा ने आकर्षक रूप दिया. इस शो को कोरियोग्राफ किया मून मुखर्जी ने, जिन्होंने भारत की फैशन दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

    कांति ने बच्चों के साथ किया रैंप वॉक

    फैशन शो के दौरान कांति ने अपने फैशन ब्रांड की आधिकारिक लांचिंग की. खुद बच्चों के साथ रैंप वॉक किया. कांति पेशे से इंटरनेशनल केबिन क्रू हैं और वर्तमान में एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरू में कार्यरत हैं.

     रांची से की है पढ़ाई

    संत जेवियर्स कॉलेज से बीकॉम करने के बाद कांति ने एविएशन को चुना. इसके साथ-साथ फैशन जगत में सक्रिय रहीं. कांति 2018 और 2024 में यूएनओ के जेनेवा सम्मेलन में बतौर वक्ता शामिल हो चुकी हैं. वहीं, 2022 में राउरकेला में आयोजित ग्लोबल ट्राइबल क्वीन इवेंट में बेस्ट पर्सनालिटी का टाइटल जीत चुकी हैं.

    झारखंडी परिधान को ब्रांड बनाना लक्ष्य

    कांति कहती हैं कि मुझे इस्तांबुल में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर प्रतिनिधि भेजा गया था. वहां विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों को अपने स्थानीय परिधान में देखा. इससे प्रेरणा मिली और अपने जनजातीय परिधान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने का संकल्प लिया.

    आयोजित तीन दिवसीय कार्यशालाएं कोरियोग्राफ डिजाइन डिजाइनर दुबई दुबई फैशन वीक प्रदर्शनी फैशन इवेंट फैशन शो मॉडल वैश्विक फैशन इंडस्ट्री संयुक्त अरब अमीरात हैंडलूम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचेक पोस्ट पर तीन वाहन से बरामद हुए 5.85 लाख रुपये
    Next Article राजधानी में डकैती से पूर्व 6 अपराधी चढ़े रांची पुलिस के हत्थे, देसी पिस्टल बरामद

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026
    क्राइम

    आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    September 10, 2026
    क्राइम

    दो दशक साल, 9 हत्याएं : क्या दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों को कभी अपना मानेगी?

    September 10, 2026
    क्राइम

    प्रिंस खान तक कारोबारियों की जानकारी कैसे पहुंची? जांच में कनेक्शन का खुलासा, सह-आरोपी के बयान में राणा राहुल का नाम

    September 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026

    आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    September 10, 2026

    दो दशक साल, 9 हत्याएं : क्या दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों को कभी अपना मानेगी?

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.