Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»ऑपरेशन अजय : इजरायल से और दो फ्लाइट पहुंचीं भारत, अब तक 918 लोग लौटे स्वदेश  
    ट्रेंडिंग

    ऑपरेशन अजय : इजरायल से और दो फ्लाइट पहुंचीं भारत, अब तक 918 लोग लौटे स्वदेश  

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2023Updated:October 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : इजरायल व हमास युद्ध के बीच इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए चलाया गया ‘ऑपरेशन अजय’ जारी है. इसके तहत आज 15 अक्टूबर को दो और विमान इजरायल से भारतीय नागरिकों को लेकर नई दिल्ली पहुंचे. पहली उड़ान 197 भारतीय नागरिकों और दूसरी उड़ान 274 भारतीय नागरिकों को लेकर रविवार सुबह नई दिल्ली पहुंची.

    12 अक्टूबर को शुरू हुआ था ऑपरेशन

    ये दोनों विशेष उड़ानें उन भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए 12 अक्टूबर को शुरू किए गए ऑपरेशन अजय का हिस्सा हैं, जो इजरायल में हमास के हमले के बाद अपने घर लौटना चाहते हैं. तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने पहले ही घोषणा की थी कि बेन गुरियन हवाई अड्डे से दो विशेष फ्लाइट संचालित होंगी. पहली फ्लाइट स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5.40 बजे रवाना हुई, जबकि 274 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी फ्लाइट ने रात 11.45 बजे उड़ान भरी.

    24 घंटे काम कर रहा भारतीय दूतावास

    इजरायल में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, “ऑपरेशन अजय के तहत जो भारतीय नागरिक अभी भी इजरायल में हैं और भारत लौटने की इच्छा रखते हैं, उनसे तत्काल संलग्न यात्रा फॉर्म को पूरा करने का अनुरोध किया जाता है.’ भारतीय दूतावास ने यह भी दिशा-निर्देश जारी किया कि “ऑपरेशन अजय’ में यात्रा स्लॉट ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर आवंटित किए जाएंगे.

    18 हजार भारतीय हैं इजराइल में

    दूतावास ने बताया कि इजरायल में हमारे सभी नागरिकों को, जो वहां से निकलना चाहते हैं, सुविधा प्रदान करने के लिए दूतावास 24 घंटे काम कर रहा है. इन यात्रियों की वापसी का खर्च सरकार उठा रही है. बता दें कि इजरायल से पहली चार्टर उड़ान 12 अक्टूबर को 212 लोगों को लेकर आई. अब तक कुल 918 भारतीय नागरिकों को इजरायल से भारत लाया जा चुका है. इजरायल में लगभग 18,000 भारतीय नागरिक रहते और काम करते हैं, जिनमें देखभाल करने वाले, छात्र, कई आईटी पेशेवर और हीरा व्यापारी भी शामिल हैं.

    197 Indian citizens in the first flight and 274 Indian citizens in the second flight. India's Operation Ajay Israel and Hamas war new delhi return home of Indian citizens stranded in Israel two more planes reached India from Israel इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी इजरायल व हमास युद्ध दो और विमान इजरायल से पहुंची भारत नई दिल्ली पहली उड़ान में 197 व दूसरी उड़ान में 274 भारतीय नागरिक भारत का ऑपरेशन अजय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मंत्री बन्ना गुप्ता बोले तैयार है हम
    Next Article कलश यात्रा के साथ नवरात्र पूजा शुरू, गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    चाईबासा

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025
    Latest Posts

    चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025

    झारखंड में मानसून की दस्तक, कल तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 17, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 17 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 17, 2025

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.