Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»सरकारी स्कूलों में 15 हजार पदों पर भर्ती के लिए लागू हुआ डोमिसाइल नीति
    बिहार

    सरकारी स्कूलों में 15 हजार पदों पर भर्ती के लिए लागू हुआ डोमिसाइल नीति

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पदों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन, क्लर्क और अन्य पदों पर कुल 15,000 भर्तियों के लिए डोमिसाइल नीति लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस नीति के तहत ये भर्तियां केवल बिहार के स्थायी निवासियों के लिए सीमित होंगी, जिससे राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता मिलेगी। गुरुवार को डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने इसकी घोषणा की।

    एक दशक बाद शुरू हुई लाइब्रेरियन भर्ती

    इस भर्ती में 6,500 लाइब्रेरियन, 6,421 क्लर्क और करीब 2,000 विद्यालय परिचारक के पद शामिल हैं। यह लाइब्रेरियन भर्ती लगभग एक दशक बाद हो रही है। 17 जून को हुई नीतीश सरकार की कैबिनेट बैठक में इन भर्तियों और तीन नियमावलियों को मंजूरी दी गई थी। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

    डिप्टी CM ने कहा…

    डिप्टी CM ने सोशल मीडिया पर कहा, “एनडीए सरकार में बिहार के युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर मिल रहे हैं। यह भर्तियां इसका प्रमाण हैं।” यह कदम बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगार युवाओं के लिए सकारात्मक पहल माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से शिक्षक भर्तियों में डोमिसाइल नीति लागू नहीं थी, जिससे बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को भी नौकरियां मिलीं। स्थानीय अभ्यर्थियों और विपक्षी दलों की मांग के बाद यह नीति लागू की गई है, हालांकि यह फिलहाल केवल इन 15,000 पदों तक सीमित है।

    Also Read : जोन्हा फॉल में DPS रांची के म्यूजिक टीचर माइकल घोष बहे, तलाश जारी

    15000 vacancies 15000 भर्तियां bihar government Bihar jobs Bihar news Bihar youth Clerk recruitment Deputy CM Bihar domicile policy Employment Policy Government Jobs Government Recruitment Government Schools librarian recruitment local reservation permanent residents Samrat Choudhary क्लर्क भर्ती डिप्टी सीएम बिहार डोमिसाइल नीति बिहार नौकरी बिहार युवा बिहार समाचार बिहार सरकार रोजगार नीति लाइब्रेरियन भर्ती सम्राट चौधरी सरकारी नौकरी सरकारी भर्तियाँ सरकारी स्कूल स्थानीय आरक्षण स्थायी निवासी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला
    Next Article पेड़ से लटकी मिली युवक की बॉडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लैश से बचे कैंडिडेट्स… JPSC मुख्य परीक्षा की तारीखें बदली, अब कब होंगे एग्जाम?

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.