पोस्को एक्ट के तहत एक को भेजा गया जेल

Joharlive Team

बड़कागांव:- बड़कागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी के आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 160/ 20 धारा 448, 341, 323, 376, 511, 34 भादवि एवं 6/18 पोस्को एक्ट के तहत बड़कागांव थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। हालांकि भुक्तभोगी द्वारा एक अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। इस संबंध में बड़कागांव इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ने बताया कि विजय कुमार ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। इस संबंध में भुक्तभोगी द्वारा बड़कागांव थाना में आवेदन दिया गया जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।